Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे छोटा फोन, जानें इसके अनोखे फीचर्स के बारे में

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Mon, 04 Sep 2017 03:09 PM (IST)

    दुनिया के सबसे छोटे कहे जाने वाले इस फोन में क्या खास है इस रिपोर्ट में जानें

    भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे छोटा फोन, जानें इसके अनोखे फीचर्स के बारे में

    नई दिल्ली(जेएनएन)| ई कॉमर्स वेबसाइट येहरा डॉट कॉम ने दुनिया का सबसे छोटा फोन लॉन्च किया है| कंपनी ने इस फोन को Elari NanoPhone C का नाम दिया है | कंपनी का दावा है की यह दुनिया का सबसे छोटा GSM फोन है| भारत में इस फोन की कीमत 3490 रुपये रखी गई है| यह फोन तीन अलग कलर्स में उपलब्ध होगा- गोल्ड, ब्लैक और सिल्वर| दुनिया के इस सबसे छोटे फोन में क्या खासियतें होंगी? क्या यह फोन अन्य फोन्स की तरह सभी कार्य पूरे करने में सक्षम होगा? अगर आपके मन में भी ऐसे प्रश्न हैं तो आइये जानें की आखिर दुनिया के सबसे छोटे कहे जाने वाले इस फोन में क्या खास है:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वजन में बहुत हल्का है यह फोन

    इस नैनोफोन का वजन मात्र 30 ग्राम है| इसी के साथ यह 7.6 mm पतला है| इस फोन में 8x 128x96 पिक्सल टीएफटी डिस्प्ले है| इस फोन में 32 एमबी रैम दी गई है| इसमें 32 एमबी की ही स्टोरेज भी मौजूद है| जरुरत पड़ने पर इस स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है| इसमें MT6261D मीडियाटेक प्रोसेसर का सितमल किया गया है| फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट भी मौजूद है|

    Image result for Elari NanoPhone C

    4 दिन तक चलेगी बैटरी

    पावर बैकअप के लिए इसमें 280 mAh की बैटरी दी गई है| कंपनी के अनुसार फुल चार्ज के उपरांत फोन स्टैंडबाय मोड में 4 दिन तक कार्य कर सकता है| फोन में अन्य फीचर्स भी जोड़े गए हैं| इसमें एफएम रेडियो, MP3 प्लेयर, वॉयस रिकॉर्डिंग और अलार्म जैसे फीचर्स मौजूद हैं|

    अपने स्मार्टफोन से कर सकते हैं कनेक्ट

    इस फोन को आप ब्लूटूथ की मदद से अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं| कनेक्ट करने के बाद आप कॉलिंग की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं|

    Image result for Elari NanoPhone C

    मैजिक फीचर से आवाज बदलकर करें बात

    इसी के साथ इसमें मैजिक वॉयस फीचर भी दिया गया हैं| इस फीचर की मदद से आप आवाज बदल कर भी लोगों से फोन पर बात कर सकते हैं| फोन में 3.5mm की हैडफोन जैक दी गई है|

    यह भी पढ़ें:

    ड्यूल कैमरा के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी J7 प्लस, शाओमी लेक ब्लू वैरिएंट की भारत में बिक्री शुरू

    IFA 2017: मोटोरोला और कैट ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, जानें क्या है खास

    ड्यूल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम के साथ नूबिया जेड17 लाइट लॉन्च, जानें कीमत