विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनी लाया 'डीएससी के डब्ल्यू 11' कैमरा

By Edited By:
Published: Sat, 23 Aug 2014 03:40 PM (IST)

आजकल सेल्फी का नशा ही किसी पर छाया है। ऐसे में कंपनी सोनी कैसे पीछे रह सकती है, यूजर्स के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आजकल सेल्फी का नशा ही किसी पर छाया है। ऐसे में कंपनी सोनी कैसे पीछे रह सकती है, यूजर्स के सेल्फी शौक को देखते हुए कंपनी ने एक कैमरा लांच किया है। वैसे भी हमेशा से सोनी की नयी तकनीकों के लिए मार्केट में जाना जाता है। सोनी ने एक नया कैमरा लांच किया है जो दिखने में परफ्यूम बोतल की तरह है और आप इसे अपने पर्स में रख कर आसानी से कहीं भी जा सकते हैं।

शंघाई और हांगकांग में सोनी ने साइबर शॉट 'डीएससी के डब्ल्यू 11' रिलीज किया। इस कैमरे में 21 मिमी का लेंस लगा है जो परफ्यूम की बोतल में इसके ढक्कन की तरह फिट किया गया है। साथ ही यह लेंस 180 डिग्री तक घूम सकता है ताकि आप एक पर्फेक्ट सेल्फी ले सकें।

सोनी ने अपने इस 19.2 मेगापिक्सल में सीमॉस इमेज सेंसर भी डाला है। सोनी इस कैमरे के साथ 3.3 ओएलइडी स्क्रीन भी मुहैया करा रहा है। साथ ही इसमें कनेक्टीविटी के लिए वाइ-फाइ जैसे फीचर्स भी हैं।

इस कैमरे को अन्य मोबाइल डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किया जा सकता है और इससे सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी फोटो को शेयर करना आसान है।

पढ़ें: सोनी लाया दो नए हेडफोन व एक ईयरफोन

पढ़ें: सोनी ने एक्सपीरिया टी3 के साथ उपलब्ध कराए नए गैजेट्स