विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार भारतीय बाजार में फिकॉम पैशन, जानिए कीमत

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 03 Jun 2015 04:21 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 04:24 PM (IST)

पिछले महीने दो नए चाइनीज स्मार्टफोन निर्माताओं के पहली बार भारतीय बाजार में कदम रखने के बाद अब एक और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पिछले महीने दो नए चाइनीज स्मार्टफोन निर्माताओं के पहली बार भारतीय बाजार में कदम रखने के बाद अब एक और अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनी फिकॉम, अपने नए फीकॉम पैशन660 4जी एलटीइ स्मार्टफोन के साथ पहली बार भारतीय बाजार में उतरी है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर एक्सक्लूसिवली बिक्री के लिए 10,999 रुपये की कीमत के साथ ब्लैक और व्हाइट कलर्स में उपलब्ध है।


फिकॉम पैशन660 में 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 19गुणा1080 पीपीआइ रेजोल्यूशन के साथ है, 1.5 गीगाहर्ट्ज ओक्टाकोर 64 बिट क्लावकॉम स्नैपड्रगन 615 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम के साथ उपलब्ध है। इसकी 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस डिवाइस का रियर कैमरा एलइडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल और फ्रंट-फेसिंग कैमरा 5 मेगापिक्सल है, एंड्रायड किटकैट पर आधारित यह स्मार्टफोन लॉलीपॉप वर्जन पर अपग्रेड किया जा सकता है, इसमें 2300 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, वाइ-फाइ और जीपीएस शामिल है।

जियाओमी का पॉवर बैंक , 1,399 रुपये की कीमत के साथ भारत में उपलब्ध