यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Panasonic ने लॉन्च किए Eluga Pulse और Eluga Pulse बजट स्मार्टफोन, जानें क्या है खासियत
पैनासोनिक ने एलुगा सीरीज के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। एलुगा पल्स की कीमत 9,690 रुपये ...और पढ़ें

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक ने एलुगा सीरीज के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। पैनासोनिक एलुगा पल्स और पल्स एक्स स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो पर काम करते हैं। पैनासोनिक एलुगा पल्स की कीमत 9,690 रुपये है। वहीं, पैनासोनिक एलुगा पल्स एक्स की कीमत 10,990 रुपये है। ये दोनों ही अगले हफ्ते से सभी ब्रांड आउटलेट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
पैनासोनिक एलुगा पल्स के फीचर्स:
इसमें 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, यह फोन 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 2200 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस, ए-जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
पैनासोनिक एलुगा पल्स एक्स के फीचर्स:
इसमें 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, यह फोन 1.25 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 जी वीओएलटीई के अलावा 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस, ए-जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
