यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आसुस ने लॉन्च किया Zenfone Pegasus 3S स्मार्टफोन, 5000 एमएएच की दमदार बैटरी है खासियत
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने अपना लेटेस्ट Pegasus सीरीज स्मार्टिफोन लॉन्च कर दिया है। Zenfone Pegasus 3S कंपनी के पुराने Zenfone Pegasus 3 का अपग्रेडेड वर्जन है

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने अपना लेटेस्ट Pegasus सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Zenfone Pegasus 3S कंपनी के पुराने Zenfone Pegasus 3 का अपग्रेडेड वर्जन है। इसे पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। Zenfone Pegasus 3S दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरिएंट 32जीबी, तो दूसरा वेरिएंट 64जीबी स्टोरेज से लैस है। हालांकि, इस महीन सिर्फ 32जीबी वेरिएंट ही उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी कीमत 1999 चीनी युआन यानि करीब 19,640 रुपये है। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है।
Zenfone Pegasus 3S के फीचर्स:
फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.2 इंच का एचडी डिस्पले दिया गया है। यह फोन 64 बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर और 3जीबी रैम से लैस है। इस फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 5V/2A फास्ट चार्ज को सपोर्ट करता है। कंपनी ने दावा किया है कि ये बैटरी 48 घंटे का नॉन-स्टॉप यूसेज और 30 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसका रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर और फेज डिटेक्शन ऑटो फोक्स से लैस है। साथ ही 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया होगा। यह फोन एंड्रायड 7.0 मार्शमैलो पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम, 4जी VoLTE, वाइ-फाइ, जीपीएस और माइक्रोयूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
