विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भ्भारत आया अल्काटेल का नया एंड्रायड स्मार्टफोन सीरीज

By Edited By:
Published: Thu, 21 Aug 2014 01:52 PM (IST)

चीन के टीसीएल कम्यूनिकेशन व फ्रांस की अल्काटेल लूसेंट की साझेदारी वाली कंपनी अल्काटेल भारत में पैर पसार रही है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चीन के टीसीएल कम्यूनिकेशन व फ्रांस की अल्काटेल लूसेंट की साझेदारी वाली कंपनी अल्काटेल भारत में पैर पसार रही है और इसी क्रम में वह अपने ब्रांड को प्रमोट कर रही है। कंपनी ने भारतीय कस्टमर्स के लिए हाइ-एंड एंड्रायड स्मार्टफोन की नयी सीरीज बाजार में उतारी है।

इन नये लांचिंग में एक डिवाइस काफी बेहतर है। इसका नाम वन टच हीरो है जिसे आइएफए 2013 के टेक शो में डिस्प्ले किया गया था। इसके अलावा अल्काटेल की आइडल सीरीज में स्मार्टफोन आइडल एक्स, आइडल एस और आइडल मिनी उतारे गए हैं। हालांकि कंपनी ने इस सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है।

6 इंच डिस्प्ले वाले वन टच हीरो में 1.5 जीएचजेड क्वाडकोर मीडिया टेक एमटी6589 प्रोसेसर है व यह डिवाइस एंड्रायड 4.2 जेली बीन पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट व 3400 एमएएच की बैटरी है। 30,000 रुपये की कीमत वाला यह फोन काले रंग के क्रिस्टल टच पैनल व मेटैलिक फिनीश के साथ आया है।

सूत्रों के अनुसार आइडल सीरीज के डिवाइस 4.3 इंच से 5 इंच के बीच के स्क्रीन साइज व डिस्प्ले वाले हैं। आइडल एस, 4जी कनेक्टीविटी के साथ व आइडल एक्स तेज क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ आया है। आइडल मिनी एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो छोटे डिस्प्ले व लो-पावर प्रोसेसर के साथ आया है। 5 इंच डिस्प्ले वाले आइडल एक्स में 1.2 जीएचजेड क्वाडकोर मीडिया टेक एमटी 6589 प्रोसेसर है 13 एमपी का रियर कैमरा व 2000 एमएएच बैटरी वाले इस फोन की मोटाई 7.1 मिमी है।

4.7 इंच के छोटे डिस्प्ले वाले आइडल एस में 8 एमपी का रियर कैमरा, 1.3 एमपी का फ्रंट कैमरा, 1जीबी का रैम व 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है। 4.3 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्पले वाले आइडल मिनी में 5 एमपी का रियर कैमरा, वीजीए फ्रंट कैमरा, 512 एमबी का रैम व 4 जीबी का इंटरनल स्टोरेज है। कंपनी ने इन डिवाइसेज की कीमतों का खुलासा नहीं किया है पर आइडल सीरीज के स्मार्टफोन के लिए यह अनुमान लगाया जा रहा कि इनकी कीमत 10,000 रुपये से ज्यादा होगी।

पढ़ें: लावा ने लांच किया आयरिस प्रो 30 प्लस

पढ़ें: कार्बन ने लांच किया टाइटेनियम एस 19