विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Acer का Jade Primo पहला Windows 10 'PC फोन'

By Monika minalEdited By:
Published: Fri, 04 Sep 2015 10:54 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 04 Sep 2015 11:37 AM (GMT+05:30)

एक ऐसी दुनिया की कल्‍पना करें जहां आपका स्‍मार्टफोन मॉनिटर से कनेक्‍ट होने के बाद पूरी तरह PC में बदल जाएगा और सोचिए कि कितना अच्‍छा हो, अपने फोन के जरिए Windows का उपयोग कर सकें... । Acer का नया फोन- Jade Primo कुछ ऐसा ही करने वाला है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें जहां आपका स्मार्टफोन मॉनिटर से कनेक्ट होने के बाद पूरी तरह PC में बदल जाएगा और सोचिए कि कितना अच्छा हो, अपने फोन के जरिए Windows का उपयोग कर सकें... । Acer का नया फोन- Jade Primo कुछ ऐसा ही करने वाला है। नया Windows 10 फीचर ‘Continuum’ इसे संभव करेगा।

यह नया कंसेप्ट नहीं है। पुराने Windows मोबाइल आधारित स्मार्टफोंस ऐसे ही किसी दुनिया का वादा कर रहे हैं लेकिन इस वक्त Windows को मोबाइल के लिए तैयार नहीं है और हार्डवेयर भी उतना पावरफुल नहीं है। यहां तक कि Motorola ने भी Atrix के साथ वर्ष 2011 में कुछ ऐसा ही किया था, जो dock के साथ आया था।

Jade Primo के साथ, मोबाइल के लिए Windows 10 के उपयोग में इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यह काफी सारे एसेसरीज- डॉक, कीबोर्ड और माउस के साथ आएगा।

विशेषताओं की बात करें तो Jade Primo अभी तक का सबसे पावरफुल फोन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रगन 808 हेक्सा-कोर CPU, 3GB RAM और 32GB का स्टोरेज लगा है। 5.5 इंच के एमोल्ड स्क्रीन वाले इस डिवाइस में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।

जो एप्लीकेशन WinRT प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा गया है, वह ऑटोमैटिक ही Continuum मोड में बदल जाएगा। इसलिए Jade Primo जैसे फोन के साथ Microsoft और Acer का वादा है कि Word, Excel, Powerpoint और Outlook जैसे एप्स वैसे ही काम करेंगे जैसे PC पर करते हैं इसके लिए केवल बड़े मॉनिटर से जोड़ना होगा। यह Windows 10 पर चलने वाले अधिकतर नये फोंस के साथ देखा जा सकेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।