यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहली नजर में विडियोकान ए30
विडियोकान अपने ए30 और ए20 के साथ फिर से एंड्रॉयड स्मार्टफोन सेंगमेंट में दाखिल हो गया है। यहा पर दे ...और पढ़ें

नई दिल्ली। विडियोकान अपने ए30 और ए20 के साथ फिर से एंड्रॉयड स्मार्टफोन सेंगमेंट में दाखिल हो गया है। यहां पर दे रहे हैं 4 इंची, एंड्रॉयड 4.0 आधारित विडियोकान ए30 पर हमारी पहली नजर।
विडियोकॉन ए30 और ए20 नाम के अपने दो नए फोनों के साथ एंड्रॉयड स्मार्टफोन के बाजार में फिर से प्रवेश कर गया है। डुअल सिम, एंड्रायड 4.0 आधारित ए30 फिलहाल विडियोकान का अग्रणी फोन है। यह डब्ल्युवीजीए रेजोल्युशन के साथ 4 इंची स्क्रीन और 1 गीगाहर्ट्ज के डुअल कोर क्वालकॉम स्कोर्पियन प्रोसेसर के साथ आता है।
इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का पीछे की ओर कैमरा भी है और एक फ्रंट फेसिंग कैमरा है। 1500 एमएएच की बैटरी फोन को ताकत देती है जिसकी कीमत 7,700 रुपये है।
डिजाइन
विडियोकॉन ए30 में डिजाइन के मामले में कुछ भी विशेष नहीं है। इसके आगे का हिस्सा पूरी तरह काले रंग का है और पीछे का हिस्सा सफेद रंग वाला है जो कि चमकदार है व चिकना है। कैमरा ऊपर के मध्य हिस्से में एलईडी फ्लैश के बगल में है। विडियोकान का लोगो नीचे की ओर, स्पीकर जाली से थोड़ा सा ऊपर है।
पावर का बटन सामान्य रूप से दायीं ओर के ऊपरी हिस्से पर होने की बजाय बायीं ओर के ऊपरी हिस्से की ओर लगा है। फोन का आकार छोटा होने के बाद से, प्लेसमेंट कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन 3.5 मिमी का जैक पॉवर/लॉक बटन के दायीं ओर रखा है, जो कि फोन को अनलॉक करना थोड़ा सा असहज बनाता है, उस समय जब आप हैंडफोन उपयोग कर रहे हो। हालांकि इससे आपका रुझान कम नहीं होना चाहिए।
वाल्यूम राकर दायीं ओर के ऊपरी हिस्से पर है जबकि यूएसबी स्लॉट नीचे के हिस्से में है। पीछे के पैनल के अंदर, विडियोकॉन ए30 में दो सिम स्लाट्स के बगल में माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट है। धन्यवाद के साथ, इसको एक्सेस करने के लिए बैटरी को निकालने की जरूरत नहीं है लेकिन पसंदीदा स्वेपेवल मेमोरी स्लॉट (एसडी कार्ड को डालते या निकालते समय फोन को बंद करने की जरूरत नहीं होती है) होता तो अच्छा था।
स्क्रीन के नीचे लगे चार केपसिटिव टच बटन लगे हैं। इसमें दिए गए चार बटनों कोदेखते हुए प्रतीत होता है कि यह फोन एंड्रॉयड 2.3 के लिए डिजाइन किया गया था लेकिन इसके साथ एंड्रॉयड 4.0 दिया गया है। हालांकि यह कोई कमी नहीं है क्योंकि इसपर एंड्रॉयड 4.0 द्वारा संभावित सभी कार्य किए जा सकते हैं सिवाय इस तथ्य के कि आपको सभी चालू एप्पस को देखने के लिए होम बटन को काफी देर तक दबाए रखना पड़ता है जबकि तीन बटन डिजाइन में यह सिर्फ एक टच द्वारा किया जा सकता है।
डिसप्ले
विडियोकान ए30 में 800 X 480 के पिक्सल रेजोल्युशन के साथ मल्टी टच 4 इंची डिसप्ले है। यह रेजोल्युशन का मानक है, जिसको आप अधिकतर 7 इंची बजट टैबलेट और 5 इंची फोनों में पाते हैं। छोटी स्क्रीन होने के बाद से पिक्सल घनत्व अच्छा दिखता है; कलर रिप्रोडक्शन और चमक में भी इजाफा हुआ है।
हालांकि आईपीएस पैनल नहीं होने पर भी, विडियोकान ए30 का डिसप्ले शानदार व्युइंग एंगल देता है। स्क्रीन ज्यादा चमकदार भी है जो कि चमकीले वातावरण में भी दृश्यता को बढ़ा देती है और यहां तक कि चमकदार धूप में भी आप फोन को बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं।
सौजन्य से : The Mobile Indian
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर