विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैसे रुकेगा इंटरनेट का आतंक

By Edited By:
Published: Sat, 31 Aug 2013 12:09 PM (IST)

महिलाओं के प्रति यौन अपराध के बढ़ते मामलों में प्रेरक के रूप में इंटरनेट की भूमिका अब शीशे की तरह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

महिलाओं के प्रति यौन अपराध के बढ़ते मामलों में प्रेरक के रूप में इंटरनेट की भूमिका अब शीशे की तरह साफ है। ऐसे कई मामलों में अपराधियों ने स्वीकार किया है कि घटना से पूर्व उन्होंने मोबाइल फोन पर कोई अश्लील वेबसाइट देखी थी जबकि सरकार ने ऐसी वेबसाइट्स पर कोई भी रोक लगाने से यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं कि विदेश से संचालित होने के कारण इन पर कार्रवाई संभव नहीं है। कैसे निकल सकता है साइबर संसार में फैलते इस जहर का कोई प्रभावी तोड़, राय संगिनी सिटी की..

सब कुछ सोच पर निर्भर

इंटरनेट की सुविधा से आज हर शोध और छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी जानकारी आसानी से मिल जाती है लेकिन आज इस सुविधा का कितना दुरुपयोग होने लगा। हर सही और गलत चीज सिर्फ इंसान के दिमाग से उपजती है। यह आप पर निर्भर करता है कि आप इंटरनेट जैसी फायदेमंद सुविधा का प्रयोग किस काम के लिए करते हैं।

ग्यानेश शर्मा

रहन-सहन की भूमिका

इंटरनेट की बदौलत ही आज हम मिनट भर में पूरी धरती पर कहीं की भी जानकारी मिनट भर में हासिल कर लेते हैं। ऐसे में इंटरनेट का आतंक हो नहीं सकता। अपराधी तो अपराध करने का कोई भी रास्ता खोज लेते हैं। इंटरनेट पर अश्लील वीडियो उपलब्ध होना महज क्राइम का एक बहाना है। ये सब स्थितियां तो संस्कार और रहन-सहन से पैदा होती हैं।

चारु शर्मा

अंकुश लगाना आवश्यक

इन चीजों के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है। आज छोटे-छोटे ब'चों की पहुंच फोन और कंप्यूटर, लैपटॉप तक है तो ऐसे में ब'चों को लाख बचाने के बावजूद भी इस रास्ते पर भटकना संभव है। हालांकि इसकी पहली जिम्मेदारी तो बच्चे के अभिभावक की होती है, लेकिन आज ब'चों पर किसी चीज के लिए अंकुश लगाना भी बहुत मुश्किल है।

पंकज उनियाल

सख्त कानून की जरूरत

अश्लील वेबसाइट के कारण देश में बहुत अपराध बढ़ रहा है ऐसा पहले सिर्फ विदेशों में सुनने को मिलता था लेकिन आज अपने देश के भी हालात बद से बदतर हो गए हैं। इंटरनेट का प्रयोग आज युवा गलत कामों के लिए करने लगे हैं। जिससे असुरक्षा बढ़ी है। सरकार को साइबर कानून की कोई ऐसी सुविधा करनी चाहिए।

ममता भंडारी

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।