विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजनबी आवाज में नींद से जगाएगा ‘वेकी एप’

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 16 Dec 2014 05:23 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 05:33 PM (IST)

आप हर रात अपने फोन में अलार्म लगाकर सोते हैं ताकि सुबह समय पर उठ सकें, लेकिन अक्सर ऐसा होता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आप हर रात अपने फोन में अलार्म लगाकर सोते हैं ताकि सुबह समय पर उठ सकें, लेकिन अक्सर ऐसा होता नहीं है। जैसे ही अलार्म बजता है आप उसे बार-बार स्नूज़ मोड पर डाल देते हैं और अंत में आप देर से उठते हैं। आपकी इसी परेशानी को खत्म करने ‘वेकी एप’ आया है।

यह एक ऐसा एप है जिस पर आप एक अलार्म क्लॉक की तरह ही आप अलार्म सेट करेंगे लेकिन आपको कोई गाना या रिंगटोन नहीं बल्कि एक अनजान आवाज नींद से जगाएगी। अलार्म का समय होते ही इस एप पर एक अनजान आवाज सुनाई देगी जो आपने पहले कभी नहीं सुना होगा, इसका यह फायदा है कि अजनबी आवाज सुनते ही आपका दिमाग हरकत में आएगा और नींद टूट जाएगी।

वेकी एप पहले से ही एंड्रायड और विंडोज प्लेटफार्म के लिए उपलब्ध है लेकिन अब इसे आईओएस वर्जन के लिए भी लांच कर दिया गया है। एप पर एक कम्यूनिटी बन जाती है जिस पर मौजूद लोगों की आवाज आपको हर सुबह उठाती है।

वेकी एप बनाने वाली कंपनी का कहना है कि हम अक्सर अलार्म बजने पर उसे स्नूज़ मोड पर डालकर वापस सो जाते हैं। लेकिन यदि हम एक मिनट के लिए भी किसी अजनबी की आवाज को सुबह-सुबह सुन लेते हैं तो हमारे दिमाग की कोशिकाएं हरकत में आ जाती हैं, जिससे आखिरकार हमारी नींद खुल जाती है।

यह खास एप आपको एक कॉल के जरिये उठाएगा लेकिन इस दौरान किसी भी तरह का कोई नंबर इस पर फ्लैश नहीं होगा। एप पर बजने वाले अलार्म में या तो कोई अजनबी आपसे बात करेगा, कोई सवाल पूछेगा या फिर गाना भी गा सकता है। इतना ही नहीं वो अजनबी आपको चुटकुला या कविता भी सुना सकता है।

फिलहाल इस एप को भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया है लेकिन भारतीय ग्राहक इसके लिए पंजीकरण अवश्य करा सकते हैं।

पढ़ें: जीमेल इनबॉक्स को करें क्लीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।