Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट और फास्ट तरीके से अपने स्मार्टफोन में एक समय में करें कई टास्क एक साथ

    By MMI TeamEdited By:
    Updated: Sun, 20 Mar 2016 01:00 PM (IST)

    आजकल लाइफ बहुत फास्ट हो गई है| इसलिए लोग एक बार में कई काम करना चाहते हैं| कहा भी जाता है की यह मल्टीटास्किंग का जमाना है| स्मार्टफोन यूजर्स के भी कुछ ऐसे ही हालात हैं

    आजकल लाइफ बहुत फास्ट हो गई है| इसलिए लोग एक बार में कई काम करना चाहते हैं| कहा भी जाता है की यह मल्टीटास्किंग का जमाना है| स्मार्टफोन यूजर्स के भी कुछ ऐसे ही हालात हैं| आजकल के यूजर्स को इंटरनेट ब्राउजिंग करते हुए म्यूजिक भी सुनना है और दोस्तों से चैट भी करना है| चैट्स के दौरान सेल्फी भी लेनी है| इतना ही नहीं, एक बार में कई एप जैसे फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम भी यूज करने हैं|
    ऐसा एंड्रायड 5.1 लॉलीपॉप और एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो में किया जा सकता है लेकिन इससे पुराने वर्जन में यह संभव नहीं है| हम आपको कुछ ऐसे एप्स के बारे में बताते हैं जो मल्टी-टास्किंग में आपकी मदद करेंगे| वैसे अगर आप लॉलीपॉप या मार्शमैलो यूज करते हैं तो इससे मल्टी टास्किंग और भी आसान हो जाएगी|

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें, होली पर जा रहे हैं ट्रेन से घर, IRCTC की 'होली विशेष' सेवा होगी आपके लिए फायदेमंद

    Omni Swipe
    एंड्रायड के गूगल प्ले स्टोर में यह एप काफी पॉपुलर है| इसकी रेटिंग 4.5 है और इसे अबतक 100 मिलियन यूजर्स ने इंस्टॉल किया है| इस एप को इंस्टॉल करने के बाद स्क्रीन के कॉर्नर से स्वाइप करने से आपको अपने फेवरेट एप्स, रिसेंट प्लेस, सेटिंग्स और कई दूसरे ऑप्शन्स मिलेंगे जिससे आप तेजी से एक एप से दूसरे एप में स्विच कर सकेंगे|
    Shortcut
    इस एप की खासियत यह है कि यह काफी साधारण है| इसे ओपन करके आपको उन एप्स को सेलेक्ट करना है जिनका शॉर्टकट बनाना चाहते हैं| आपके नोटिफिकेशन पैनल में यह एप शॉर्टकट बना देता है जहां से आप किसी दूसरे एप को यूज करते हुए इसे एक्सेस कर सकते हैं|
    अगर आप कोई वीडियो देख रहे हैं या कोई गेम खेल रहे हैं तो भी आप इस शॉर्टकट से कोई एप खोल सकते हैं| इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है|