Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब एंड्रायड पर आया आपका पसंदीदा Super Mario Run, आईओएस पर भी मिला अपडेट

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Fri, 24 Mar 2017 12:30 PM (IST)

    Super Mario Run एंड्रायड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है

    अब एंड्रायड पर आया आपका पसंदीदा Super Mario Run, आईओएस पर भी मिला अपडेट

    नई दिल्ली। निनटेंडो का Super Mario Run एंड्रायड यूजर्स के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है। एंड्रायड यूजर्स इसे गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन यूजर्स ने इस गेम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, उनके पास गेम को डाउनलोड करने के लिए कंपनी की तरफ से नोटिफिकेशन भेजी गई है। आईओएस की ही तरह Super Mario Run को एंड्रायड पर भी फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। साथ ही आईओएस पर भी इस गेम का अपडेट जारी किया गया है। इसे सबसे पहले केवल आईओएस स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध कराया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि इसमें वर्ल्ड टूअर, टोड रैली और किंगडम बिल्डर मोड्स का फ्री ट्रायल किया जा सकता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि अगर आप गेम के सभी लेवल्स को खेलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 9.99 डॉलर यानि करीब 654 रुपये देने होंगे। यह वन टाइम पेमेंट है। इसे खरीदने के लिए यूजर को एक बार ही ये शुल्क देना होगा। Super Mario Run टचस्क्रीन स्मार्टफोन्स पर ही खेला जा सकता है। यह गेम क्लासिक मारियो साइड-स्क्रॉलर पर आधारित है।

    इस गेम को खेलाना काफी आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ स्क्रीन पर टैप करना होगा। छोटी मुश्किलों को मारियो खुद पार कर लेगा, लेकिन बड़ी परेशानी जैसे खाई आने पर मारियो को जंप कराना होगा। इसके लिए आपको स्क्रीन पर लगातार टैप करना होगा। यूजर को सिर्फ मारियो के कैरेक्टर को कंट्रोल करना है और उसे लास्ट स्टेज तक पहुंचाना है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा। फिर सर्च बार में Super Mario Run सर्च करे। यहां से आप इसे डाउनलोड कर इंस्टॉल कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़े,

    अब जियो प्राइम मेंबरशिप मिलेगी महज 49 रुपये में, मोबिक्विक करना होगा इस्तेमाल

    Samsung Pay भारत में हुआ लॉन्च, जानें इसके बारे में विस्तार से

    आज शुरु होगी Samsung Pay सर्विस, फिंगप्रिंट से होगा पेमेंट, जानें कैसे करना है इस्तेमाल
     

    comedy show banner
    comedy show banner