विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेटीएम लाया अपने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब हिंदी समेत 10 भाषाओं में करें इस्तेमाल

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2016 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 15 Nov 2016 12:00 PM (IST)

PayTM अपने यूजर्स को उनकी पसंदीदी भाषा में खरीदारी करने का अवसर दे रहा है। दरअसल, कंपनी बहुभाषाई इंटरफेस लांच करने जा रही है

News Article Hero Image

नई दिल्ली। PayTM अपने यूजर्स को उनकी पसंदीदी भाषा में खरीदारी करने का अवसर दे रहा है। दरअसल, कंपनी बहुभाषाई इंटरफेस लांच करने जा रही है। एंड्रायड पर पेटीएम का यूजर इंटरफेस अंग्रेजी समेत 10 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं यानी हिंदी, तमिल, तेलुगू, गुजराती, मराठी, बंगाली, कन्नड, मलयालम, उड़िया और पंजाबी में उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि PayTM क्षेत्रीय भाषाएं पेश करने वाला पहला प्लेटफॉर्म है।

कहां-कहां इस्तेमाल कर सकते हैं PayTM सर्विस:

भारत में 850,000 से ज्यादा लोग इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स PayTM को टैक्सी, ऑटो, पेट्रोल पंप, ग्रॉसरी शॉप, रेस्तरां, कॉफी शॉप, मल्टीप्लेक्स, पार्किंग, फार्मेसी, अस्पताल, किराना दुकान, न्यूजपेपर विक्रेता समेत और भी कई अन्य जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यही नहीं, रिचार्ज और बिलों का भुगतान, यात्रा की बुकिंग, खाने का ऑर्डर करने और खरीदारी करने जैसी सेवाओं के लिए भी PayTM का इस्तेमाल किया जा सकता है। 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद पेटीएम ने एक दिन में 50 लाख लेन-देनों के आंकड़े को छुआ है।

PayTM के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक अब्बोट ने बताया कि यह कदम खासतौर से उन लोगों के लिए उठाया गया है जो द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों में रहते हैं। कंपनी इन जगहों पर ग्राहकों को 40 प्रतिशत से 70 प्रतिशत तक लाने का प्रयास कर रही है। यह नया फीचर उन यूजर्स को हमारी तरफ लाने में मदद करेगा जिन्हें अपनी स्थानीय भाषाओं में ऑनलाइन आन पसंद है।