इंफोस्पेस ने लांच की नई एप 'जू' जानिए खास बातें
इंफोस्पेस कंपनी द्वारा लांच किए गए नये एप का नाम है 'ज़ू'। यह आपको उन सब बातों की जानकारी प्रदान करेगा जिसके बारे में आप जानना चाहेंगे, दूसरे शब्दों में इन नए एप के जरिए आप कहीं भी कभी भी कुछ भी जान सकते हैं।

नई दिल्ली। इंफोस्पेस कंपनी द्वारा लांच किए गए नये एप का नाम है 'ज़ू'। यह आपको उन सब बातों की जानकारी प्रदान करेगा जिसके बारे में आप जानना चाहेंगे, दूसरे शब्दों में इन नए एप के जरिए आप कहीं भी कभी भी कुछ भी जान सकते हैं।
वीडियो, तस्वीरें, खबरें और वे सब चीजें जो आप खोज रहे हैं, अब इस अकेले एप पर आपको मिल सकती हैं।
हम अकसर इंटरनेट पर घंटों बैठकर अपनी पसंदीदा य जरूरत के हिसाब से विषय खोजते हैं। कई बार हम जल्दी सफल हो जाते हैं परंतु कई बार हमें काफी समय लग जाता है। लोगों की इसी दिक्कत का समाधान निकालने के लिए इंफोस्पेस ने 'ज़ू' नाम के इस नये एप को लांच किया है। इस एप की मदद से आप काफी तेजी से इंटरनेट पर कुछ भी कभी भी खोज सकते हैं। इसके अलावा यदि कोई यूजर किसी वेबसाइट को पसंद या नापसंद करता है तो ज़ू उसे अपने अंतर्गत उस वेबसाइट की सिफारिश दूसरे यूजर्स को भी करता है।
किसी वेबसाइट को पसंद या नापसंद करने के अलावा यह एप आपको किसी वेबसाइट को ब्लॉक करने की भी सुविधा प्रदान करता है। इसकी मदद से यूजर्स उन सभी वेबसाइट को ब्लॉक कर सकते हैं जिन पर उनके हिसाब से गलत, अनचाही या असुरक्षित जानकारी दी गई हो। एक बार वेबसाइट ब्लॉक करने पर यह एप उस साइट को अपने 'सर्च परिणामों' से भी हटा देता है।
इसके साथ ही इस एप में और भी कई सारी विशेषताएं मौजूद हैं, आइये जानते हैं ज़ू एप की विशेषताएं-
1. आप अपने मनचाहे व मोस्ट ट्रेडिंग विषय आसानी से और काफी तेजी से खोज सकते हैं।
2. इस एप पर आप उस कंटेंट को सेव भी कर सकते हैं जिसे आप भविष्य में दोबारा देखना चाहते हों।
3. एप की मदद से यूजर अपनी सर्च हिस्ट्री यानि कि अब तक किस-किस विषय पर खोजबीन की है उस सभी जानकारी को रिकॉर्ड करने से रोक सकता है। यह उसके लिए एक सुरक्षा संबंधी सुविधा है।
4. आप इस एप के जरिए जो चीजें खोज रहे हैं या देख रहे हैं उसे एप पर मौजूद 'शेयर' फीचर की मदद से अपने दोस्तों तक पहुंचा सकते हैं ताकि वे भी उस कंटेंट को देख सकें।
5. इसके अलावा आप केवल बोलकर भी इस एप पर कुछ भी खोज सकते हैं।
यह अत्याधुनिक व बेहतरीन एप आपको एप स्टोर व गूगल प्ले स्टोर दोनों पर डाउनलोड करने के लिए आसानी से मिल सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।