Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसी की भी लोकेशन कर सकते हैं इस तरह ट्रैक

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2016 01:00 PM (IST)

    क्या आप जीपीएस को अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं? क्या आपको ये पता है कि जीपीएस सिर्फ नेविगेशन के लिए ही नहीं बल्कि व्यक्ति और चीजों को ढूंढन के भी काम आता है

    नई दिल्ली। क्या आप जीपीएस को अच्छे से इस्तेमाल करना जानते हैं? क्या आपको ये पता है कि जीपीएस सिर्फ नेविगेशन के लिए ही नहीं बल्कि व्यक्ति और चीजों को ढूंढने के भी काम आता है? आपको बता दें कि जीपीएस पर आधारित कुछ ऐसी डिवाइस और एप्स हैं जिनके जरिए किसी भी चीज को ढूंढा या ट्रैक किया जा सकता है। आज हम आपको ऐसी ही 5 डिवाइस और एप्स के बारे में बताएंगे जो किसी भी चीज को ट्रैक करने में मदद करेंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार की सुरक्षा के लिए:

    अगर आपको आपके वाहन को ट्रैक करना है तो इसमें आपकी मदद MapmyIndia MMI Rover 201 कर सकता है। इसे आप अपने फोन या ब्राउजर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    घरवालों से जुड़े रहना:

    अगर आप अपने परिवार को बताना चाहते हैं कि आप कहां हैं, तो आपको अपने फोन का जीपीएस Find your phone से कनेक्ट करना होगा। इससे मैप पर लोकेशन का पता लगाया जा सकता है।

    घर के पालतू जानवरों के लिए:

    9500 रुपये में मिलने वाला ये ट्रैकर आपके पालतू जानवर की लोकेशन ट्रैक करने में मदद करेगा। इसका नाम Tagg है। इसे आपको उसकी गर्दन पर लगाना होगा।

    बच्चों पर नजर रखना:

    अगर आप बच्चों को फोन नहीं देना चाहते हैं और उनपर नजर भी रखना चाहते हैं तो आपको TrackID या LetsTrack डिवाइस लेनी चाहिए। ये डिवाइस 6000 रुपये से शुरु होती है। इसे आप अपने बच्चे के बैग या कपड़े पर लगा सकते हैं। आप किसी भी ब्राउजर से उनकी लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।

    खोए हुए वाहन को ढूंढना:

    इसे दो-पहिया वाहनों के लिए बनाया गया है। LetsTrack Bike डिवाइस से आप अपनी बाइक या स्कूटर को ट्रैक कर सकते हैं। इससे आपको आपके वाहन की पार्किंग नोटिफिकेशन, माइलेज डिटेल्स और लोकेशन हिस्ट्री पता चल जाएगी। इसमें एक साल का सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा, जिसके बाद 1200 रुपये साल का सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ेगा।