विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाइक मैसेंजर को मिला 'हिंदी न्‍यूज फीड'

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 03:34 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 03:36 PM (IST)

इंस्‍टैंट मैसेजिंग प्‍लेटफार्म, हाइक मैसेंजर ने इंग्‍लिश न्‍यूज स्‍टोरी पर 100 मिलियन का हिट देखते हुए अपने एप में हिंदी न्‍यूज फीड लांच किया है।

News Article Hero Image

इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफार्म, हाइक मैसेंजर ने इंग्लिश न्यूज स्टोरी पर 100 मिलियन का हिट देखते हुए अपने एप में हिंदी न्यूज फीड लांच किया है।

इस न्यूज फीड की मदद से यूजर्स खेल, मनोरंजन, राजनीति, टेक्नोलॉजी व अन्य कैटेगरीज की खबरें पढ़ सकते हैं।

हाइक के संस्थापक कविन भारती मित्तल ने कहा, ‘एक बटन को टैप करने से यूजर्स हिंदी व अंग्रेजी के बीच स्विच कर सकते हैं। हमें लगता है कि यह कदम भारत को ऑनलाइन लाने की यात्रा में अच्छी पहल है।‘

इंग्लिश न्यूज फीड पर 1.5 मिलियन यूजर्स के साथ हाइक का कहना है कि जल्द ही यह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में न्यूज फीड्स लांच करेगा।

फिलहाल हाइक पर 35 मिलियन रजिस्टर्ड यूजर्स हैं।