गूगल जल्द भारत में पेश करेगी पेमेंट सर्विस: रिपोर्ट
गूगल जल्द ही भारत में एक नई सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी तेज एप पेश करेगी जो ऑनलाइन पेमेंट सर्विस मुहैया कराएगी
नई दिल्ली (जेएनएन)। गूगल जल्द ही भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस की शुरुआत करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल अगले हफ्ते पेमेंट सर्विस को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस एप का नाम तेज रखा गया है। यह कंपनी के वॉलेट और एंड्रॉयड पे सर्विस से अलग सेवा होगी। तेज एप सरकार द्वारा संचालित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह पेटीएम और मोबिक्विक को भी सपोर्ट करेगा।
आपको बता दें कि गूगल ने दो साल पहले अमेरिका में एंड्रॉयड पे सर्विस लॉन्च की थी। और अब भारत में यह नई सर्विस लॉन्च की जा रही है। हालांकि, गूगल के भारतीय प्रवक्ता ने इस बारे में फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। वहीं, अगर दूसरी कंपनियों की बात करें तो फेसबुक और व्हाट्सएप भी पेमेंट सर्विस शुरू करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ बातचीत कर रही हैं।
इससे पहले भी गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए न्यू फीड फीचर लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके तहत यूजर्स स्मार्टफोन के जरिए अपने आस पास की खबरों से अवगत रह पाएंगे। इस फीचर को एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा। गूगल ने एक बयान में कहा, “आप अपने गूगल एप को अपडेट और लॉन्च कर न्यूज फीड तक पहुंच सकते हैं। यह फीड आपको खेल की नई सुर्खियां, आकर्षक वीडियो, नए संगीत, आपके शौक की कहानियां और काफी कुछ देखना आसान करेगा। यह अंग्रेजी व हिंदी दोनों में उपलब्ध होगा।” इसकी ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं।
http://www.jagran.com/technology/apps-google-feed-will-make-search-easy-for-indians-16697170.html
यह भी पढ़ें:
फेसबुक की Bonfire एप एक साथ 8 यूजर्स को देगी वीडियो चैट करने का मौका
गूगल प्ले स्टोर पर ये 4 काम की एप्स नहीं हैं उपलब्ध, जानें इनके बारे में
भारतीय यूजर्स के लिए गूगल ने पेश किया ऑफलाइन ट्रांसलेशन और Conversation मोड फीचर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।