Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एप्स के साथ आजादी का अहसास

    By Edited By:
    Updated: Thu, 14 Aug 2014 04:54 PM (IST)

    अगर आप टेक सेवी हैं, तो कुछ एप्स की मदद से आजादी के दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं, उन एप्स के बारे में जो आपको कराएंगे आजादी का अहसास.. 3डी इंडिया लाइव वॉलपेपर इंडिपेंडेंस डे के दिन अपने मोबाइल के वॉलपेपर को देशभक्ति वाला लुक देना चाहते हैं

    Hero Image

    अगर आप टेक सेवी हैं, तो कुछ एप्स की मदद से आजादी के दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं, उन एप्स के बारे में जो आपको कराएंगे आजादी का अहसास..

    3डी इंडिया लाइव वॉलपेपर

    इंडिपेंडेंस डे के दिन अपने मोबाइल के वॉलपेपर को देशभक्ति वाला लुक देना चाहते हैं, तो आप 3डी लाइव वाॉलपेपर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको इंडियन फ्लैग और इससे रिलेटेड कई सारे 3डी वॉलपेपर मिल जाएंगे। साथ ही, यहां पर लाइव वॉलपेपर का भी ऑप्शन है। इस ऐप के जरिए इंडिपेंडेंस डे को मोबाइल पर सेलिब्रेट करना काफी दिलचस्प हो सकता है। ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन जिगसॉ पजल

    आज के दौर में इंडिपेंडेंस डे का मतलब केवल यह नहींहै कि आप टेलीविजन पर केवल परेड होते हुए देखें। आजादी के दिन देश को समझने के साथ-साथ उसकी ब्यूटी और क्षमता को जानने का भी है। यह एक सिंपल गेम ऐप है, लेकिन यहां पर देश के खूबसूरत लोकेशंस की शानदार तस्वीरें हैं। यहां पर कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक की खूबसूरत तस्वीरें हैं। जिगसॉ पजल ऐप में 50 से अधिक यूनीक पजल्स हैं, जो न सिर्फ ब्रेन के एक्सरसाइज के लिए बेस्ट हैं, बल्कि गेम के दौरान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के बारे में जानने के साथ-साथ आप फेमस डेस्टिनेशंस, अलग-अलग कल्चर, फूड्स, डांस, गेम्स आदि के बारे में जान सकते हैं।

    पैट्रियॉटिक सॉन्ग

    यह काफी यूजफुल सॉन्ग एप है। यहां पर आपको तकरीबन हर फंक्शन और फेस्टिवल से रिलेटेड सॉन्ग मिल जाएंगे। इस ऐप को डाउनलोड कर आप इंडिपेंडेंस से रिलेटेड सॉन्ग सुन सकते हैं। यहां पर आपको पॉपुलर म्यूजिक कंपोजर्स, मूवी और एलबम के सॉन्ग मिल जाएंगे। इस ऐप की खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के पैट्रियॉटिक सॉन्ग को अपने फ्रेंड्स के साथ भी शेयर कर सकते हैं। यहां पर पैट्रियॉटिक सॉन्ग का बड़ा कलेक्शन है। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।

    इंडियन हिस्ट्री क्विज

    आप अपने देश की हिस्ट्री, बैकग्राउंड और फ्रीडम मूवमेंट के बारे में कितना जानते हैं? क्या आप जानते हैं कि किसने हमारे कॉन्स्टीट्यूशन को ड्राफ्ट किया था? आप इस क्विज ऐप को डाउनलोड कर इंडिया से रिलेटेड अपने आईक्यू लेवल का टेस्ट कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप भारतीय इतिहास के बारे में जान सकते हैं। यहां हर क्विज टेस्ट में 20 क्वैश्चंस हैं और टाइम की कोई लिमिट नहीं है। यह टेस्ट कोई ऑफिशियल नहींहै, बल्कि केवल यह जानने के लिए है कि आप भारत के इतिहास के बारे में कितना जानते हैं? आपको हर सही आंसर के साथ एक अंक मिलेगा। क्विज के अंत में आपका टोटल आंसर डिस्प्ले होगा। यहां पर अधिकतम स्कोर प्वाइंट 20 है।

    फ्रीडम फाइटर्स

    भारत पर काफी लंबे समय तक मुगलों और फिर अंग्रेजी ने शासन किया है। आजादी हासिल करने के लिए भारतीयों को काफी लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। इंडिपेंडेंस डे उन फ्रीडम फाइटर्स को याद करने का दिन है, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया था। आप इस ऐप को डाउनलोड कर जान सकते हैं कि आजादी के रियल हीरो कौन थे। इस ऐप के जरिए उन वॉरियर्स को सैल्यूट कर सकते हैं, जिनकी वजह से आज हम आजाद हैं।

    हिस्ट्री ऑफ इंडिया

    इस एप के जरिए भी आप भारतीय इतिहास के साथ-साथ इंडिपेंडेंस मूवमेंट से जुड़े तमाम लीडर्स के बारे में जान सकते हैं। यहां पर आप भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े आंदोलन को डेट और नाम से भी सर्च कर सकते हैं। अगर आप इस ऐप को डाउनलोड कर लेते हैं, तो पूरी हिस्ट्री आपके मोबाइल पर होगी।

    इंडिपेंडेंस डे

    इस एप के जरिए आप भारत के बारे में बहुत सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां आपको हिस्ट्री ऑफ इंडिपेंडेंस, नेशनल लीडर्स (जिन्होंने अपनी कुर्बानी दी थी), इवेंट्स, नेशनल फ्लैग, नेशनल एंथम, नेशनल सिंबल आदि के बारे में जानकारी मिल जाएगी। इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    हैपी इंडिपेंडेंस डे

    यह एप उन देशभक्त लोगों के लिए है, जिन्हें आज भी नेशनल एंथम सुनना काफी पसंद है। इस ऐप की खासियत है कि आप यहां नेशनल एंथम को ट्रांसलेट भी कर सकते हैं और उसके अर्थ को समझ सकते हैं। इसके अलावा, अपने मोबाइल के वॉलपेपर पर पैट्रियोटिक इमेज भी सेट कर सकते हैं। अगर नेशनल एंथम याद नहींहै, तो यह टेक्स्ट स्क्रॉल करने के साथ ऑडियो नेशनल एंथम भी सुन या फिर उसके साथ गा सकते हैं। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    - अमित निधि