यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भेजने के बाद भी मैसेज को कर सकते हैं डिलीट
यदि आप किसी और के फोन पर अपने द्वारा भेजे गए मेसेज को डिलीट करना यानि कि हटाना चाहते हैं ...और पढ़ें

वाशिंगटन। कई बार ऐसा होता है कि टेक्सट मैसेज भेजना किसी और को था और आपने गलती से किसी और को भेज दिया। अब मन में एक डर- पता नहीं उनका रिएक्शन कैसा होगा। एक सॉरी का मैसेज भी भेजना पड़ता है। साथ ही दिल में प्रार्थना करते रहते हैं काश, वो शख्स उसे ना पढ़े..। आपकी इस तरह की मुश्किल का समाधान निकालने के लिए एक एप आ गया है।
जी हां, यदि आप किसी और के फोन पर अपने द्वारा भेजे गए मैसेज को डिलीट करना यानि कि हटाना चाहते हैं तो इसमें 'इनविजिबल टेक्स्ट' एप आपकी मदद करेगा। यह एप आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को काफी कम समय में डिलीट करेगा जिन्हें अभी दूसरे फोन पर पढ़ा भी न गया हो। ऐसा करने के लिए आप किसी भी तरह का मैसेज भेजने से पहले भले वो टेक्स्ट हो, या वीडियो या ऑडियो उन सबके लिए एक टाइमर लगा दें, जिसका समय पूरा होते ही वो अपने आप मैसेज को गायब कर देगा।
खास तरह की यह एप एंड्रायड, ब्लैकबेरी व आईओएस यूजर्स के लिए बनाई गई है। इस एप को इस्तेमाल करने के लिए यह जरूरी है कि आपके दोस्त जिसे आप मेसेज भेज रहे हैं उसके फोन में भी यह एप मौजूद हो। तभी यह एप आपके बताए अनुसार काम करेगी।
