Move to Jagran APP

जानिए, आपकी राशि के अनुसार वर्ष 2017 के लिए कौन सा रंग आपके लिए लकी रंग होगा

इस राशि वाले पूरे 2017 में अगर वॉयलेट, बैंगनी, समुद्र जैसा हरा, पहनते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। अगर हो सके तो हर गुरुवार हल्का पीला रंग धारण करें। यह आपको लाभ पहुंचाएगा।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 02 Jan 2017 12:47 PM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 11:14 AM (IST)
जानिए, आपकी राशि के अनुसार वर्ष 2017 के लिए कौन सा रंग आपके लिए लकी रंग होगा
वर्ष 2016 बीत गया अब हमें आने वाले साल यानि 2017 का बेसब्री से इंतजार है

वर्ष 2016 बीत गया अब हमें आने वाले साल यानि 2017 का बेसब्री से इंतजार है। हर आने वाला साल अपने साथ नई आशाएं और नए चमत्कार लेकर आता है। कुछ इसी तरह हर बीतता साल जाते हुए कुछ नए तजुर्बे देकर जाता है। जैसा ही कोई नया साल आने वाला होता है, सामान्य जन यह जानने में इच्छुक होते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल में उनका कॅरियर, उनकी लव लाइफ, उनकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी।

loksabha election banner

आपकी कुंडली

इनमें से बहुत कुछ के विषय में आप जानते हैं, जो नक्षत्रों, तारामंडलों, ग्रहीय दशाओं पर आधारित आपकी कुंडली पर आधारित है। लेकिन एक बात और ध्यान देने वाली है कि हर धर्म में भविष्य का पता लगाने के लिए अपनी-अपनी विधाएं होती हैं। जैसे हिन्दू धर्म में कुंडली देखकर भविष्य को आंका जाता है, वैसे ही चीन की प्रख्यात विद्या के अनुसार हर बारह वर्ष बाद एक विशिष्ट साल आता है। जो अपने साथ भिन्न-भिन्न विशेषताएं लाता है।

रंगों से जुड़ी भविष्यवाणी

इसी से जुड़े है रंगों से जुड़ी भविष्यवाणी। आपको बता दें कि चीनी विद्या के अनुसार 2017 रूस्टर यानि नर मुर्गे का साल है। इसके अनुसार आने वाले साल के लिए भूरा, सुनहरा, सिल्वर, सफेद आदि रंग काफी पवित्र माने जा रहे हैं।

राशि के अनुसार रंग

वैसे तो हर रंग अपने आप में खास होता है लेकिन आपकी राशि के अनुसार कौन सा रंग आपके लिए बेस्ट होगा इस बारे में बात करते हैं।

मेष राशि

इस साल मेष राशि के जातकों को लाल रंग पर विश्वास रखना चाहिए। हर मंगलवार को लाल रंग पहनें, ये आपको अवश्य ही लाभ पहुंचाएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि का प्रतिनिधित्व शुक्र ग्रह द्वारा किया जाता है, इस ग्रह के जातकों को नीला, हरा रंग, मोरपंखी नीला और गुलाबी रंग काफी आकर्षित करता है। आपके लिए हर शुक्रवार को गुलाबी रंग पहनने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि का प्रतिनिधि ग्रह बुध है। वर्ष 2017 में आपके लिए हल्का हरा, सिल्वर और सुनहरा रंग परफेक्ट रहेगा। हर बुधवार को अवश्य ही हरा रंग धारण किया कीजिए।

कर्क राशि

कर्क राशि का प्रतिनिधित्व चंद्रमा द्वारा किया जाता है। अपकी राशि के अनुसार मोती, सफेद हल्के नीला जैसे रंग आपके लिए परफेक्ट रहेंगे। कोशिश कीजिए कि हर सोमवार को आप सफेद ही धारण करें।

सिंह राशि

आपके व्यक्तित्व का आधिपत्य भगवान सूर्य के पास है। ऐसे में यह स्वभाविक है कि आपको सूर्य के रंग जैसे गहरा पीला, लाल, गहरा नारंगी आदि रंग सूट करेंगे। हर रविवार लाल रंग धारण किया कीजिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों पर बुध ग्रह का प्रभाव होता है, इस राशि के जातकों के लिए नीला, सुनहरा, पीला, हरा आदि रंग अच्छी है। अगर आप मनचाहा परिणाम हासिल करना चाहते हैं तो आपको हर बुधवार को हरे रंग को धारण करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को सबसे ज्यादा रोमांटिक और भावनात्मक माना गया है, इसका कारण है शुक्र ग्रह का इनके ऊपर प्रभाव। इन्हें ऐसा कुछ भी नहीं पसंद जो कॉमन हो, इनके लिए लकी रंग भी कुछ हटकर ही हैं जैसे रॉयल ब्ल्यू, गुलाबी और वॉयलेट इनके लिए परफेक्ट हैं। आपको हर शुक्रवार को क्रीम या ऑफ व्हाइट पहनना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर भी मंगल ग्रह का ही प्रभाव होता है। इनके लिए गहरे रंग काफी प्रभावकारी हैं। आपको गहरा भूरा, डार्क ग्रे, गहरा लाल और महरून आदि रंग इस साल ज्यादा से ज्यादा पहनने चाहिए। अगर आपको जीवन में सकारात्मकता की तलाश है तो आपको हर मंगलवार लाल पहनना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि का प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है। आपके लिए वर्ष 2017 में बैंगनी के हर शेड खास हैं। इसके अलावा आप नीले रंग के लिए भी जा सकते हैं। हर गुरुवार पीले वस्त्र पहनना अच्छा रहेगा।

मकर राशि

शनि के प्रतिनिधित्व की वजह से इस साल मकर राशि के जातकों के लिए सबसे अच्छा रंग है काला। आप चाहें तो ग्रे, वॉइलेट, भूरा भी पहन सकते हैं। हर शनिवार काला रंग पहनना अच्छा रंग है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस साल चटक हरा, गहरा वॉइलेट, पहनना चाहिए क्योंकि ये आपके लिए बहुत लकी हैं। अगर संभव हो तो लाल या इससे मिलता-जुलता रंग बिल्कुल ना पहनें। हर शनिवार काले और नीले रंग का मिश्रण पहनना उचित रहेगा।

मीन राशि

पूरे 2017 में अगर आप वॉयलेट, बैंगनी, समुद्र जैसा हरा, पहनते हैं तो यह आपके लिए अच्छा विकल्प है। अगर हो सके तो हर गुरुवार हल्का पीला रंग धारण करें। यह आपको लाभ पहुंचाएगा।

read; साल 2017 में इन राशियों को दंड देंगे शनिदेव और इन राशियों पर रहेंगे मेहरबान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.