विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ: यात्रियों की संख्या बढ़ी, कम पड़े इंतजाम

By Edited By:
Published: Wed, 21 May 2014 10:27 AM (IST)

केदारनाथ के दर्शनों के इच्छुक तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की परेशानियां बढ़ा दी है। बाबा के दर्शन को जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वालों भक्तों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग में यात्रियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। केदारनाथ में मौसम ठीक होने प

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ के दर्शनों के इच्छुक तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की परेशानियां बढ़ा दी है। बाबा के दर्शन को जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने वालों भक्तों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग में यात्रियों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

केदारनाथ में मौसम ठीक होने पर विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में भक्त दर्शनों के लिए केदारघाटी पहुंच रहे हैं। सोनप्रयाग, गुप्तकाशी, ऋषिकेश आदि स्थानों पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। प्रतिदिन रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, यह संख्या प्रतिदिन 1000 से अधिक पहुंच रही है, जबकि प्रशासन अभी प्रतिदिन 750 यात्रियों को ही सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति दे रहा है। इसमें 250 यात्री गौरीकुंड तक ही जाएंगे और इससे आगे पांच सौ यात्री जा सकेंगे। विभिन्न स्थानों पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद यात्री सोनप्रयाग पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर संख्या मानक से अधिक होने से आगे जाने की अनुमति प्रशासन से नहीं दी जा रही है।

प्रशासन ने लिनचौली एवं केदारनाथ में बैस कैंपों की स्थापना की है। जहां लगभग 500 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। अभी केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों के रहने के लिए प्रीफेब्रिकेट हटों का निर्माण नहीं हो पाया है। इनका निर्माण होने पर केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन एक हजार से अधिक की जाएगी।

बायोमैट्रिक रजिस्ट्रेशन की स्थिति

दिनांक रजिस्ट्रेशन

16 मई- 853

17 मई- 583

18 मई- 999

19 मई- 1059

अभी 750 यात्रियों को ही सोनप्रयाग से आगे जाने की अनुमति दी गई है। इससे अधिक यात्रियों को नहीं जाने दिया जाएगा। प्रीफेब्रिकेट हटों का निर्माण व अन्य व्यवस्थाएं होने के बाद यात्रियों क संख्या बढ़ाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

-डॉ राघव लंगर, जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।