विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादों के बीच शुरू पुरी रथयात्रा

By Edited By:
Published: Mon, 30 Jun 2014 05:06 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jun 2014 05:07 PM (IST)

पुरी। मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और विवादों के बीच विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा रविवार को शुरू हो गई। धार्मिक उत्साह और सौहृार्द की भावना के साथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों लोगों ने शिरकत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से देश में अच्छे मानसून का आशीर्वाद मांगा। इस ब

News Article Hero Image

पुरी। मजबूत सुरक्षा व्यवस्था और विवादों के बीच विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा रविवार को शुरू हो गई। धार्मिक उत्साह और सौहृार्द की भावना के साथ यात्रा में देश-विदेश से लाखों लोगों ने शिरकत की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से देश में अच्छे मानसून का आशीर्वाद मांगा। इस बार की पुरी रथयात्रा विवादों के लिए भी जानी जाएगी। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने रथ पर चढ़कर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने पर पाबंदी लगा रखी है। इसे लेकर सरकार और पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के बीच ठन गई है।

सरकार ने शंकराचार्य को भी अपने शिष्यों के साथ रथ पर चढ़कर भगवान के दर्शन से मना कर दिया था। जिससे नाराज पुरी शंकराचार्य ने रथयात्रा में शामिल होने से इन्कार कर दिया है।

सरकार ने रथयात्रा की सुरक्षा के भारी-भरकम इंतजाम किए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवा और तटीय क्षेत्रों में बराबर निगरानी के साथ करीब साढ़े छह हजार सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। यात्रा के दौरान भारतीय तटरक्षक समुद्री क्षेत्र पर नजर रखेंगे जबकि इस दौरान पुरी के आसमान में किसी को भी उड़ान की इजाजत नहीं दी जाएगी। एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) व शार्प शूटर को भी सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इससे पहले रविवार अलसुबह भक्तों ने समंदर में डुबकी लगाई और भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र व देवी सुभद्रा के पवित्र रथयात्रा में शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि हम भगवान जगन्नाथ से देश में शांति, समृद्धि व प्रसन्नता का आशीर्वाद मांगते हैं।

महानगर में बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा मौसी के घर जाने के लिए निकले। महानगर में रविवार को इस्कान के भव्य रथ को मेयर, मंत्री सहित विशिष्टजनों ने खींचा। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा भी की। शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की महाआरती भी की। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली की पत्‍‌नी व नृत्यांगना डोना गांगुली ने नृत्य पेश किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।