विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निर्मल गंगा का तीसरा चरण शुरू

By Edited By:
Published: Mon, 22 Sep 2014 11:15 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 11:37 AM (IST)

शांतिकुंज के निर्मल गंगा अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत रविवार को गंगोत्री धाम से हो गई। धाम में शांतिकुंज ...और पढ़ें

News Article Hero Image

उत्तरकाशी। शांतिकुंज के निर्मल गंगा अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत रविवार को गंगोत्री धाम से हो गई। धाम में शांतिकुंज प्रमुख डॉ.प्रणव पांड्या ने गंगा कलश उठाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा गंगा स्वच्छता को लेकर जनजागरण करते हुए 24 सितंबर को उत्तरकाशी पहुंचेगी।

गंगोत्री धाम में शांतिकुंज प्रमुख ने यात्रा का शुभारंभ करते हुए गायत्री परिजनों, तीर्थ पुरोहितों व अन्य लोगों को गंगा स्वच्छता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गंगा के अस्तित्व को लेकर जागरूक होने का यह निर्णायक समय है। इसके लिए बड़ी योजनाओं की ओर देखने की बजाय खुद लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। इस दौरान गंगोत्री मंदिर समिति के तीर्थ पुरोहितों ने शांतिकुंज की इस पहल का स्वागत किया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष भागेश्वर सेमवाल ने कहा कि शांतिकुंज के इस अभियान से पूरे देश भर के लोग जुड़ रहे हैं।

जल्द ही इस अभियान का असर भी देखने को मिलेगा। इससे पूर्व मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल की अगुआई में डॉ.पांड्या का स्वागत किया। डॉ.पांड्या ने मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर अभियान के विभिन्न पहलुओं के साथ ही धाम की स्थिति पर चर्चा की।

पढ़ें: उत्तराखंड से शुरू होगी गंगा की सफाई