विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कभी भक्तों से भरा रहने वाला राधे मां का आलीशान बंगला अब सूना पड़ा है

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 24 Aug 2015 12:54 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2015 01:09 PM (IST)

दहेज प्रताडऩा और अश्लीलता फैलाने के आरोपों से घिरी राधे मां पर एक के बाद एक नए-नए आरोप लगते जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दहेज प्रताडऩा और अश्लीलता फैलाने के आरोपों से घिरी राधे मां पर एक के बाद एक नए-नए आरोप लगते जा रहे हैं। ताजा मामला एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा से जुड़ा है। बिंद्रा ने राधे मां और उनके सहयोगी टल्ली बाबा पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि जब से राधे मां पर गंभीर आरोप लगे हैं, तब से भक्तों ने उनके यहां आना-जाना बंद कर दिया है। कभी भक्तों से भरा रहने वाला राधे मां का आलीशान बंगला नंद नंदन भवन अब सूना पड़ा है। राधे मां के पास कई लग्जरी कारें राधे मां के पास मर्सडीज, होंडा सिटी, फॉरच्यूनर, जगुआर समेत कई लग्जरी कारें हैं। बताया जा रहा है कि भक्तों का आना-जाना बंद होने के बाद राधे मां की कारें अब उनके सत्संग एरिया में पार्क होती हैं।

.और अब पंजाब पुलिस ने राधे मां को भेजा समन

खुद को देवी के रूप बताने वाली राधे मां की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में राधे मां के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं। पंजाब में भी राधे मां के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने की शिकायत की गई थी। जिसे लेकर पंजाब पुलिस ने उन्हें समन भेजा है। पंजाब से पहले भोपाल में भी राधे मां के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने की शिकायत दर्ज हो चुकी है।

बता दें कि पंजाब के फगवाड़ा में रहने वाले सुरेंद्र मित्तल ने राधे पर धर्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाते हुए एसएसपी के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसे लेकर पंजाब पुलिस ने राधे मां को समन भेजा है।

कौन है राधे मां ?

राधे मां का जन्म पंजाब के होशियारपुर जिले के एक सिख परिवार में हुआ है। शादी भी पंजाब के ही रहने वाले व्यापारी सरदार मोहन सिंह से हुई है। शादी के बाद इनका वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चल रहा था, परंतु एक दिन इनकी मुलाकात महंत श्री रामदीन दास से हुई। उन्होंने इनकी धार्मिक प्रतिभा तो पहचाना। महंत रामदीन के प्रभाव में आने के बाद ये राधे मां बन गईं और कथिक रूप से वह लोगों के व्यक्तिगत, व्यापारिक और पारिवारिक समस्याओं को दूर करने लगी। पहले तो इन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते थे, लेकिन अब इनकी दुकान लगभग सभी बाबाओं से बड़ी हो गई है।

देश-विदेश में जलवा

राधे मां का जलवा देश-विदेश में भी फैला हुआ है। मुंबई में उनके लिए बड़े-बड़े आयोजन किए जाते हैं। इन्हें उनके अनुयायी दुर्गा का अवतार बताते हैं। ये न तो कुछ बोलती हैं और न कोई प्रवचन देती हैं, लेकिन इनकी नजरों का कायल हर कोई है।

पंजाब के होशियापुर की रहने वाली इस महिला के आयोजनों में लाखों लोग शरीक होते हैं। शहर भर में बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगाकर इनका प्रचार किया जाता है। राधे मां के आयोजन में श्रद्धालुओं को आनंद बहुत आता है। राधे मां दुल्हन की तरह सज संवर कर आती हैं और पूरे समय तक झूमती रहती हैं। उनके मंच के चारो ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी झूमते रहते हैं। इस दौरान राधे मां लोगों को अपनी नजरों से अपने वश में करतीं नजर आतीं है।

भक्तों की गोद में कूद जाती है राधे मां

किसी भक्त पर मां जब बहुत खुश हो जाती हैं तो वो झूमते झूमते उसकी गोद में कूद जाती हैं। माना जाता है कि जिस भक्त की गोद में मां ने छलांग लगाई है वो बहुत भाग्यशाली है और उसकी सभी मन्नतें तत्काल पूरी हो जाएंगी। राधे मां जब गोद में आ जाती हैं तो भक्त दोगुनी खुशी से मां को लेकर नाचता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।