विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आए भोले के भक्त: कल से श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी लंगर सेवा

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 29 Jun 2015 05:00 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 05:04 PM (IST)

श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर में लंगर समितयां पहुंच गई हैं। भोले बाबा के दर्शनों के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू । श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर भगवती नगर में लंगर समितयां पहुंच गई हैं। भोले बाबा के दर्शनों के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शनिवार को पहुंची समितियों के सदस्यों ने शेड बनाकर सामान सहेजना भी शुरू कर दिया है।

लंगर समिति 29 जून से श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आगाज करेंगी। त्रिनेत्र शिव शंभू सेवा समिति ने आधार शिविर में शेड का निर्माण करना आरंभ किया। सरकार द्वारा बनाया गया शेड छोटा होने के कारण समिति अपना अलग से शेड निर्माण कर रही है। समिति के प्रधान राकेश कुमार ने कहा कि उनके साथ 23 सेवादार खाद्य आपूर्ति के साथ आए हैं। शेड निर्माण पूरा होते ही सामग्री को रखा जाएगा। बिजनेसमैन राकेश ने कहा कि वह और उनके साथी पिछले बीस वर्षो से भोले बाबा के श्रद्धालुओं की सेवा करती आ रही हैं। यात्रा शुरू होने से पहले वे आधार शिविर पहुंचते हैं और यात्रा समाप्त होने के बाद ही लौटते हैं। भगवान शिव द्वारा उन्हें दिया गया दायित्व वह पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास कर रहे हैं। आधार शिविर के अंदर लंगर की व्यवस्था करने वाली श्री शिव शक्ति वैष्णो सेवा मंडल दिल्ली भी पूरे लावलश्कर के साथ यहां पहुंची। मंडल वरिष्ठ उपप्रधान यशपाल ने कहा कि उनके साथ 25 सेवादार लंगर व्यवस्था के लिए आए हैं। यात्र के दौरान श्रद्धालुओं को चौबीस घंटे लंगर सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ बिस्तर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। श्रद्धालुओं के पहुंचने के साथ ही लंगर शुरू कर दिया जाएगा। लंगर समितियों के पहुंचने के साथ ही भगवती नगर में चहल-पहल भी बढ़ गई है। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रा के मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी है।