विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्राद्ध पक्ष में अगर ऐसा कुछ हो तो समझ जाए प‌ितर आपके पास हैं और कुछ कहना चाहते हैं

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2016 02:14 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2016 11:14 AM (IST)

कहते हैं श्राद्ध पक्ष में प‌ितृलोक में रहने वाले प‌ितर धरती पर आते हैं और कुछ संकेतों से बताते हैं वह आपके पास हैं और आपसे कुछ चाहते हैं।

News Article Hero Image

भारतीय शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि पितृगण 15 दिनों के लिए पितृपक्ष में पृथ्वी पर आते हैं। इस दौरान पितृ अपने परिजनों के आस-पास रहते हैं इसलिए इन दिनों कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे पितृगण नाराज हों। उनके लिए पितृ पक्ष में कुछ विशेष तिथियां भी निर्धारित की गई हैं, जिस दिन वे पितरों के निमित्त श्राद्ध कर सकते हैं।

इसलिए शास्त्रों में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं कि जिससे घर पर रह कर ही श्राद्घ पक्ष में पितरों को खुश किया जा सकता है। गया तीर्थ में श्राद्ध कर्म पूर्ण करने के बाद भगवान विष्णु के दर्शन करने से मनुष्य पितृ, माता और गुरु के ऋण से मुक्त हो जाता है शास्त्रों में बताया गया है कि पितृपक्ष के दौरान पितर अपने परिजनों के आस-पास रहते हैं इसलिए इन दिनों कोई भी ऐसा काम ना करें । कहते हैं श्राद्ध पक्ष में प‌ितृलोक में रहने वाले प‌ितर धरती पर आते हैं और कुछ संकेतों से बताते हैं वह आपके पास हैं और आपसे कुछ चाहते हैं। तो आइये देखें प‌ितर हमें क‌िस तरह से अपने होने का संकेत देते हैं।

सपने में पूर्वजों को देखना।

सपने में सांप का नजर आना।

कोई नहीं हो फ‌िर भी क‌िसी के होने का एहसास होना।

रात के समय बर्तनों का अचानक ग‌िरना। इत्यादि