विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र व राज्य ने अमरनाथ यात्रा सुरक्षित बनाने को पूरी ताकत झोंकी

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 30 Jun 2015 04:36 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2015 04:42 PM (IST)

श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब मात्र एक दिन बचा है। यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित व श्रद्धालुओं के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने में अब मात्र एक दिन बचा है। यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित व श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक यात्रा संबंधी तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है। वहीं, बालटाल व पहलगाम से पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों से बर्फ हटाकर इसे यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है।

इस बीच, सोमवार सुबह केंद्रीय गृहसचिव एलसी गोयल ने यात्र मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर पंजतरणी, बालटाल व नुनवन में सुरक्षा बंदोबस्त देखे। वहीं, मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद ने भी अमरनाथ यात्र मार्ग के अलावा बालटाल व पहलगाम का दौरा कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री मुफ्ती ने उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह व सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा के साथ बालटाल आधार शिविर का दौरा किया। इस दौरान श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने उन्हें बताया कि बालटाल व पहलगाम से पवित्र गुफा तक जाने वाले रास्ते से बर्फ हटाकर पूरी तरह साफ कर लिया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और माउंटेन एंड एवालांच रेस्कयू टीम भी तैनात कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरणों के साथ बालटाल में 40 बिस्तरों की क्षमता वाला एक अस्थायी अस्पताल भी स्थापित किया जा रहा है