विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चित्रकूट के मंदिर में भगदड़, दस की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 26 Aug 2014 01:09 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 01:57 PM (IST)

अरविंद मिश्रा, सतना। मप्र के चित्रकूट स्थित कामतगिरि पर्वत की परिक्रमा के दौरान भगदड़ मचने से दस लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज सोमवती अमावस्या होने से चित्रकूट के कामतगिरि पर्वत में परिक्रमा के लिए एक लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटी थी। जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल ह

News Article Hero Image

अरविंद मिश्रा, सतना। मप्र के चित्रकूट स्थित कामतगिरि पर्वत की परिक्रमा के दौरान भगदड़ मचने से दस लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आज सोमवती अमावस्या होने से चित्रकूट के कामतगिरि पर्वत में परिक्रमा के लिए एक लाख से ज्यादा भक्तों की भीड़ जुटी थी।

जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। अचानक मची भगदड़ की वजह बिजली का तार टूटना बताया जा रहा है। कलेक्टर मोहनलाल ने बताया कि सोमवती अमावस्या के दिन लोग दंडवत होकर कामतगिरि पर्वत की परिक्रमा करते हैं।

भगदड़ मचने के बाद दंडवत परिक्रमा कर रहे लोग सबसे ज्यादा शिकार हुए हैं। घायलों को नजदीक के जानकीकुंड अस्पताल में ले जाया गया है। कलेक्टर ने दस लोगों के मरने की पुष्टि की है।

राज्य सरकार ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रपए की मुआवजा राशि देने की घोषषणा की है। साथ ही घटना की न्यायिक जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

मृतकों की हुई पहचान

कामदगिरि परिक्रमा के दौरान मची भगदड़ में जिन 10 श्रद्घालुओं की मौत हुई है उनमें से सात की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें से पांच उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हैं। मृतकों में एक महिला सतना जिले के भरजुना गांव की तथा दूसरी पन्न जिले के गुनौर की रहने वाली थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में 10 लोग मारे गए हैं और करीब डे़ढ दर्जन श्रद्घालु घायल हैं। मृतकों में छह महिलाएं हैं।

मारे गए सभी चार पुरुष उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हैं। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं। सविता कोरी 35 वर्ष निवासी भरजुना जिला सतना, आशा देवी निषषाद 25 वर्ष निवासी फतेहपुर, हन्नी विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी गुनौर पन्न, चंद्रपाल निषाद 65 वषर्ष, शिव प्रसाद 60 वर्ष, बाबूलाल जाटव 70 वर्ष, गया प्रसाद वैश्य 64 वर्ष सभी निवासी फतेहपुर उप्र।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।