यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किताबघर- आसान हुआ कंप्यूटर ज्ञान
कंप्यूटर को लेकर पचास से अधिक आयु के लोगों में दिलचस्पी कम ही नजर आती है। इनमें से हर किसी ...और पढ़ें

कंप्यूटर को लेकर पचास से अधिक आयु के लोगों में दिलचस्पी कम ही नजर आती है। इनमें से हर किसी के लिए कंप्यूटर को समझने के लिए कोर्स करना भी मुमकिन नहीं। ऐसे में प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित अंकित फाडिया की किताब 'मोबाइल और कंप्यूटर के सौ स्मार्ट टिप्स' फायदेमंद साबित हो सकती है। इसको इस प्रकार तैयार किया गया है कि कंप्यूटर यूज करने में आने वाली छोटी-छोटी दिक्कतों को किताब की मदद से समझा जा सकता है। इस किताब को चार भागों में बांटा गया है। पहला भाग है 'कार्यशैली'। इसके माध्यम से पाठक समझ सकते हैं कि कार्य के दौरान कंप्यूटर से जुड़ी किन छोटी-छोटी बातों की जानकारी होनी चाहिए और कौन सी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। कार्यशैली के अंतर्गत छोटे-बड़े 55 विषय उठाए गए हैं। इस किताब का दूसरा भाग है 'देखें और अनुभव करें'। इस भाग में 13 टिप्स लिए गए हैं। तीसरे भाग में सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियों और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस भाग में 16 विषयों को शामिल किया गया है। किताब का चौथा भाग है 'आनंददायक चीजें' यानी ऐसे विषय जो हमें कंप्यूटर पर सुकून और आनंद देते हैं। 320 पेज की इस किताब में हर टिप्स को विस्तार से चित्रों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया है। कुल मिलाकर यह एक ऐसी कंप्यूटर डिक्शनरी है जो आपके टेबल पर रखी हो तो आपके लिए ही फायदा है!