यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किसानों का नहीं देश के 50 बड़े लोगों का कर्ज माफ कर रही सरकार:राहुल
उन्होंने कहा कि मै मदसौर के पीडि़त किसानों से मिलना चाहता था,लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया।

जयपुर।कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को बिल्कुल भूल गई है। किसानों का तो कर्जा माफ नहीं होता,बल्कि कर्ज माफ देश के बड़े 50 लोगों का होता है। गुरूवार को मंदसौर से वापस राजस्थान सीमा पर लौटते हुए बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि मंदसौर के किसानों का मामला संसद में उठाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों पर जिन पुलिस अधिकारियों ने गोली चलाई है उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। बिना चेतावनी दिए सीधे किसानों पर गोली चला दी गई। राहुल ने मृतक किसानों को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग करते हुए मप्र.सरकार अब गलत बयानबाजी कर रही है कि हमने गोली नहीं चलाई।
उन्होंने कहा कि मै मदसौर के पीडि़त किसानों से मिलना चाहता था,लेकिन मुझे मिलने नहीं दिया गया। पुलिस ने हिरासत में लिया और फिर छोड़ा तो मैने कहा मुझे किसानों से मिलवा दो आखिरकार मृतक किसानों के परिजनों से मुझे दूर ले जाकर मिलवाया गया।