विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक से आये बाज के शरीर पर बंधा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 21 Nov 2017 09:45 AM (GMT+05:30)

प्रथमदृष्टया बीएसएफ का मानना है कि बाज पाकिस्तान द्वारा जासूसी के लिए भेजा गया था ।

पाक से आये बाज के शरीर पर बंधा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
पाक से आये बाज के शरीर पर बंधा था इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

जयपुर, [जागरण संवाददाता]। पाक सीमा से सटे राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गांव 1 वी के की रोही से पाकिस्तान से आया एक संदिग्ध बाज पकड़ा गया है । शनिवार को पकड़े गए इस बाज के शरीर पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंधा हुआ था ।

पुलिस थाना अधिकारी वेद प्रकाश लाखोटिया ने बताया कि शनिवार शाम को  एक किसान ने इस संदिग्ध बाज को देखा और पुलिस को सूचना दी । इस पर पुलिस के साथ ही  सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई । बाज को को पकड़ लिया गया । इस बाज की रविवार को बीकानेर के पशु मेडिकल कॉलेज में जांच की गई । 

जांच में पाया गया कि बाज के पंजों पर चार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंधी होने के साथ ही उसके शरीर के अंदर भी कोई संदिग्ध वस्तु है । सुरक्षा एजेंसिंयों ने इसके बारे में अधिकारिक रूप से बताने को इंकार कर दिया । प्रथमदृष्टया बीएसएफ का मानना है कि बाज पाकिस्तान द्वारा जासूसी के लिए भेजा गया था । 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।