विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने पहले पति को दी नशीली दवा, फिर उसके दो दोस्तों के साथ कर ली खुदकशी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 14 Jul 2017 08:50 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jul 2017 09:11 AM (IST)

महिला ने पहले पति को नशीली दवा खिलाई और फिर उसके दो दोस्तों के साथ चली गई। वापसी में महिला ने उनके साथ खुदकशी कर ली।

महिला ने पहले पति को दी नशीली दवा, फिर उसके दो दोस्तों के साथ कर ली खुदकशी
महिला ने पहले पति को दी नशीली दवा, फिर उसके दो दोस्तों के साथ कर ली खुदकशी

तरनतारन [धर्मबीर सिंह मल्हार]। महिला ने पहले पति को नशे की गोलियां खिलाई और फिर उसके दो दोस्तों के साथ चली गई। इसके बाद महिला व दो दोस्तों ने जहर निगल दिया। तीनों की मौत हो गई। महिला गांव कोट मुहमद खां की रहने वाली थी और एक बच्चे की मां थी। मृतकों में एक युवक पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल का बेटा बताया जाता है।

लवप्रीत कौर अपने पति 32 वर्षीय गुरसेवक सिंह के साथ ननिहाल गांव कोट मुहमद खां में रहती थी।  गुरसेवक सिंह के पड़ोसी झिलमिल सिंह के 22 वर्षीय लड़के सतनाम सिंह का उनके घर आना जाना था। सतनाम सिंह चार दिनों बाद अस्ट्रेलिया जाने वाला था। गुरसेवक सिंह की मौसेरी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थी। लवप्रीत कौर विवाह लिए घरेलू सामान खरीदने बहाने पड़ोसी सतनाम सिंह और उसके दोस्त अमृतपाल सिंह के साथ बाइक पर श्री गोइंदवाल साहिब गई।

पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह के लड़के अमृतपाल सिंह की बाइक पर वापस आते समय तीनों ने जहर निगल लिया। इससे पूर्व लवप्रीत कौर ने घर से रवाना होने पूर्व अपने पति गुरसेवक सिंह को नशीली गोलिया खिला दी थी। ब्यास-तरनतारन रेलवे मार्ग के क्रासिंग पर तीनों बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डीएसपी सतपाल सिंह, थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रभारी सुखइंदर सिंह, पुलिस चौकी फतेहाबाद के प्रभारी लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों शवों को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत जांच शुरू कर दी है।

प्रेम संबंधों का मामला है तो तीन आत्महत्याएं कैसे

लवप्रीत कौर ने सतनाम सिंह और अमृतपाल सिंह के साथ आत्महत्या क्यों की। यह सवाल पुलिस के गले की फांस बना हुआ है। पुलिस इस बात से भी हैरान है कि घर में होने वाले विवाह समागम के मद्देनजर खरीद फरोख्त के लिए जाने का बहाना लगाकर लवप्रीत ने अपने पति गुरसेवक सिंह को नशे वाली गोलियां क्यों खिलाई। गुरसेवक सिंह अभी भी बेहोशी की हालत में है।

सूत्रों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है, लेकिन सवाल यह पैदा होता है कि लवप्रीत कौर के संबंध अमृतपाल सिंह के साथ है या फिर सतनाम सिंह के साथ। एसएसपी दर्शन सिंह मान कहते हैं कि तीन लोगों द्वारा आत्महत्या करने का मामला काफी पेचीदा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सारे मामले का पर्दाफाश कर देगी।

यह भी पढ़ें: युवक लड़का दिखाने के बहाने युवती को ले गया, और फिर करता रहा दुष्कर्म