यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
युवक लड़का दिखाने के बहाने युवती को ले गया, और फिर करता रहा दुष्कर्म
युवक एक युवती को शादी के लिए लड़का दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया और फिर बंधक बनाकर कई दिनों तक उसे हवस का शिकार बनाता रहा।

जेएनएन, लुधियाना। बेटी के शादी को लेकर परिवार इधर-उधर रिश्ते तलाश रहा था। इसी दौरान उनके किसी जानकार युवक ने बताया कि उनकी नजर में एक बढ़िया रिश्ता है। उसने कहा कि लड़के वाले लड़की को देखना चाहते हैं, इसलिए वह बेटी को उसके भेज दें। परिवार मान गया। युवक उसे अपने साथ ले गया और हवस का शिकार बना दिया।
युवती ने बताया कि युवक उसे लड़का दिखाने के बहाने मंडी गोबिंदगढ़ स्थित अपने जानकार के घर ले गया। इसके बाद उसने उसे बंधक बना दिया और कई दिनों तक दुष्कर्म किया। उधर, लड़की के परिजन उसे तलाशते रहे, लेकिन उसे कुछ पता नहीं चल पाया।
यह भी पढ़ें: सैन्यकर्मी ने किया अपनी ही मौसेरी बहन से दुष्कर्म
काफी दिनों के बाद उन्हें पता चला कि युवक लड़की को मंडी गोबिंदगढ़ ले गया है। वह वहां पहुंचे तो लड़की ही हालत देखकर उससे पूछताछ की। पीड़िता के बयान पर थाना पीएयू में हैबोवाल निवासी राजबीर पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
