विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस नेता से मांगी एक करोड़ रुपये की फिरौती

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 30 Sep 2015 11:19 AM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 11:57 AM (IST)

कांग्रेस के पूर्व ब्‍लाक अध्यक्ष व कपड़ा व्यापारी जनकराज अरोड़ा को खालिस्तान कमांडों फोर्स (केसीएफ) के नाम पर एक पत्र ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, तरनतारन। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष व कपड़ा व्यापारी जनकराज अरोड़ा को खालिस्तान कमांडों फोर्स (केसीएफ) के नाम पर एक पत्र मिला है। इसमें एक करोड़ की फिरौती मांगते हुए परिवार को खत्म करने की धमकी दी गई है। मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसे डाक द्वारा पत्र मिला। इसमें सन्नी नामक व्यक्ति ने हथियार खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की थी और 50 लाख रुपये उसे गांव फैलोके में कश्मीर कौर नाम महिला को पहुंचाने को कहा था। इस पत्र के नीचे आतंकी जत्थेबंदी खालिस्तान कमांडों फोर्स (केसीएफ) लिखा था। रकम नहीं देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

उन्होंने इस बारे में एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा के जानकारी दी। जांच के दौरान पत्र भेजने वालों की पहचान हो गई। इसके बाद थाना सिटी में आरोपी सन्नी सिंह, साहिब सिंह, केवल सिंह उर्फ काला, गुरसेवक सिंह उर्फ साबा व भाग सिंह उर्फ भागा निवासी फैलोके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा ये पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के आतंकियों के साथ क्या संबंध है।