विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस व ट्रक की टक्‍कर में दो की मौत, 11 यात्री घायल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 23 Aug 2015 01:59 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 24 Aug 2015 11:14 AM (GMT+05:30)

यहां से करीब आठ किलोमीटर दूर गांव जांदला के पास हाईवे पर एक बस के ट्रक से टकरा जाने से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नंगल (राेपड़)। यहां से करीब आठ किलोमीटर दूर गांव जांदला के पास हाईवे पर एक बस के ट्रक से टकरा जाने से एक महिला यात्री सहित दो लोगों की मौत हो गई। 11 बस यात्री घायल हो गए। हादसा देर रात करीब ढ़ाई बजे हुआ। बस दिल्ली से धर्मशाला जा रही थी। ट्रक में नमक लदा हुआ था। बस हिमाचल रोडवेज की कांट्रैक्ट योजना की है।

हादसे में बस के परिचालक हिमाचल के गांव धलुं निवासी अनिल धीमान और महिला यात्री याेल कैंप निवासी सुधा की मौत हो गई। हादसा स्टेट हाइवे पर हुआ। बस तेज गति से जा रही थी अौर अचानक ट्रक सामने आने से चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख्ा पाया और बस का अगला हिस्सा ट्रक से टकरा गया।

हादसे में घायल
1.ख़ुशी पुत्री दिनेश निवासी गांव धलुं धर्मशाला (हिमाचल)

2. अंशुमन पुत्र दिनेश निवासी गांव धलुं धर्मशाला (हिमाचल)

3.हीरा पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव गुराण थाना ओट, मंडी (हिमाचल)

4.राजन राम -एसएसवी कमांड धर्मशाला (हिमाचल)

5. अमोध- एसएसवी कमांड धर्मशाला (हिमाचल)

6. संतोष- एसएसवी कमांड धर्मशाला (हिमाचल)

7.कमल देव - अम्ब (हिमाचल)
8.रवि जीत लखड- विजय नगर, (नई दिल्ली)
9.राकेश कुमार -उपर डरी कांगड़ा (हिमाचल)
9 आर सी अवस्थी- कांगड़ा (हिमाचल)
10.सुनीता पत्नी सुशील- सुचरपुर (दिल्ली)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।