विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब विधासभा चुनाव 2017: लाल सिंह ने नकारा एक परिवार एक टिकट का फार्मूला

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 08 Jan 2017 08:22 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2017 09:16 AM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में खुद और बेटे दोनों के लिए कांग्रेस टिकट के लिए वरिष्‍ठ नेता लाल सिंह अड़ ...और पढ़ें

पंजाब विधासभा चुनाव 2017: लाल सिंह ने नकारा एक परिवार एक टिकट का फार्मूला
पंजाब विधासभा चुनाव 2017: लाल सिंह ने नकारा एक परिवार एक टिकट का फार्मूला

जेएनएन, पटियाला। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल सिंह ने कांग्रेस के 'एक परिवार, एक सीट' का फॉर्मूला पूरी तरह नकार दिया है। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान के बाद रविवार काे उन्होंने इस फार्मूल को मानने से साफ इन्कार कर दिया। उन्होंने रविवार को सनौर हलके में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। एक रैली में उन्होंने दावा किया कि वह खुद सनौर और उनका बेटा काका राजिंदर सिंह समाना हलके से चुनाव लड़ेगा। लाल सिंह सनौर से तीन बार विधायक रह चुके हैं।

रैली में किया एलान, खुद सनौर से और बेटा समाना हलके से लड़ेगा चुनाव

पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि प्रदेश में एक परिवार से एक ही नेता चुनाव लड़ेगा। लाल सिंह के लिए भी यह फार्मूला नहीं टूटेगा। कैप्टन ने साफ कहा है कि पार्टी किसी भी नेता के लिए इस फॉर्मूले से समझौता नहीं करेगी, लेकिन लाल सिंह पार्टी लाइन के खिलाफ अड़ गए। रविवार को रैली में इस बारे में एलान कर उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष दुविध की स्थिति पैदा करने के साथ उसे एक तरह से चुनौती भी दे दी है।

पढ़ें : पंजाब असेंबली इलेक्शन: छोटेपुर ने अंबेडकर के पोते की पार्टी से किया गठजोड़


पार्टी लाइन के खिलाफ जाने के सवाल बोले-दो दिन बाद रखूंगा पक्ष

लाल सिंह ने सनौर हलके में पांच जगह जनसभाएं कर पार्टी के इस फैसले की खुलेआम मुखालफत की। बलबेड़ा की अनाजमंडी में पत्रकारों ने जब उनसे इस बारे में सवाल किया तो वह टाल गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि फिलहाल वह इस मुद्दे पर कोई बात नहीं करना चाहते। आने वाले दो दिनों के बाद इस मामले पर अपनी बात रखेंगे। बलबेड़ा में सुरिंदर मित्तल की ओर से आयोजित रैली में लाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर शामलात जमीन पर खेती करने वालों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

पंजाब चुनाव से संबंधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।