SYL विवाद: शंभू बॉर्डर पर अभय चौटाला सहित 73 गिरफ्तार, 3 दिन रहेंगे जेल में
शंभू बॉर्डरपर इनेलाे नेता अभय चौटाला सहित 73 पार्टी नेताओं को गिरफ्तार किया गया। इनको 3 दिन जेल में गुजारनी पड़ेगी। हजारों कार्यकर्ता पंजाब में एसवाइएल नहर की खोदाई करने आए थे।
जेएनएन, पटियाला। एसवाइएल नहर की खोदाई करने जा रहे इनेलो कार्यकर्ताओं को शंभू बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने इनेलो नेता अभय चौटाला, उनके पुत्र अर्जुन चौटाला, इनेलो के हरियाणा प्रदेश प्रधान अशोक अरोड़ा पार्टी के 73 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनेलो ने पंजाब में घुसकर एसवाइएल नहर की खोदाई करने यहां पहुंचे थे। शंभू बॉर्डर सहित पूरी पंजाब-हरियाणा सीमा पर बेहद कड़ी सुरक्षा थी और इस कारण अभय चौटाल सहित ये लोग पंजाब सीमा में गए। गिरफ्तार नेताओं में इनेलो के 19 विधायक और दो सांसद (राज्यसभा सदेस्य) शामिल हैं। बताया जाता है कि इनको रात में पटियाला जेल में रखा जाएगा। इसके बाद कल उन्हें राजपुरा की अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अब 27 फरवरी को एसडीएम कोर्ट में इनकी पेशी होगी।
ये लोग निषेधाज्ञा का उल्लंधन करने पर गिरफ्तार किए गए। पटियाला रेंज के डीआईजी आशीष चौधरी ने बताया है कि अब तक 73 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, इनको शंभू बॉडर्र के पास स्थित ऐतिहासिक हवेली किला मुगलसराय में रखा गया है। बताया जाता है कि पंजाब पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों को 27 फरवरी को राजपुरा की अदालत में पेश करेगी। जमानत न मिलने की सूरत में सभी को जेल भेजा जाएगा।
बताया जाता है कि अभय चौटाला सहित सभी गिरफ्तार नेताओं को रात मेें पटियाला जेल रखा जाएगा। जानकारी मिली है कि पटियाला जेल के अधिकारियों को इन लोगों को जेल में रखने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। इसके बाद उनको शुक्रवार को राजपुरा के एसडीएम हरप्रीत सिंह सूदन की अदालत में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा के उल्लंधन का मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद शंभू बाॅर्डर के पास ऐतिहासिक किले में अभय चौटाला व अन्य नेता।
इससे पहले इनेलो कार्यकर्ता अंबाला से हरियाणा-पंजाब सीमा पर नारेबाजी करते हुए शंभू बॉर्डर पर पहुंचे। उनका नेतृत्व वरिष्ठ इनेला नेता और हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष अभय चौटाला कर रहे थे। यहां पहुंच कर काफी संख्या में कार्यकर्ता बैरिकेट्स पर भी चढ़ गए। पंजाब पुलिस की ओर से उनसे पंजाब सीमा में न घुसने की अपील की जा रही है। पुलिस ने बल प्रयोग की चेतावनी भी दी, लेकिन इसका असर नहीं हुआ।
इसी दौरान पंजाब सीमा में घुसने पर अभय चौटाला व 19 विधायकों व दो सांसदाें सहित 73 इनेलाे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें दो बसों में भर कर ले जाया गया। इस दौरान बाॅर्डर पर माहौल तनावपूर्ण रहा। इनेलाे कार्यकताओं ने हाथों में फावड़े आदि ले रखे थे। पंजाब में नहीं घुसने देेने पर इनेलो कार्यकर्ताआें ने हरियाणा सीमा में ही प्रतिकात्मक खोदाई की।
अभय चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी से पहले अभय चौटाला ने कहा कि हम युद्ध करने नहीें अपना हम मांगने आए हैं। यहां पंजाब पुलिस ने जिस तरह की नाकेबंदी कर रखी है उससे लगता है कि जैसे हम युद्ध करने आए हैं।
अभय चौटाला ने कहा कि पंजाब के जिन नेताओं ने कहा है कि हरियाणा को एसवाइएल का एक बूंद पानी नहीं देंगे उनको हरियाणा में दाखिल नहीं होेने देंगे। एसवाइएल के पानी पर हरियाणा के लोगों का हक है अौर हम अपना हक लेकर रहेंगे।
शंभू बॉर्डर पर गिरफ्तार किए गए इनेलो के हरियाणा प्रदेश प्रधान अशोक अरोड़ा।
अभय चौटाला ने कहा- कार्यकर्ता हिंसा नहीं करेंगेए कम अपनी बात कहने आए हैं
दूसरी अोर, इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कोई हिंसा नहीं करेंगे। हम अपनी बात कहने आए हैं। हम कानून का सम्मान करते हैं। इससे पहले, हरियाणा पुलिस ने इनेलो कार्यकर्ताओं काे हरियाणा सीमा में रोकने कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता हरियाणा पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने पंजाब के शंभू बॉर्डर की ओर कूच किया। पंजाब पुलिस की आेर से बताया जाता है इनेलो ने पंजाब में प्रवेश कर रणनीति बदल दी है। पंजाब पुलिस से किसी तरह के टकराव को टालने के लिए अब अभय चौटाला और कुछ नेता ही पंजाब में जाएंगे।
इससे पहले , हरियाणा पुलिस ने इनेलो कार्यकर्ताओं काे हरियाणा सीमा में रोकने कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता हरियाणा पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। इनेलो कार्यकर्ताओं ने पंजाब के शंभू बॉर्डर की ओर कूच किया। पहले कार्यकर्ताओं की पंजाब सीमा में घुसने की तैयारी थी, लेकिन पंजाब पुलिस के कड़े रुख को देखते हुए उन्होंने रणनीति बदल दी । पंजाब पुलिस से किसी तरह के टकराव को टालने के लिए अभय चौटाला और कुछ नेता ही पंजाब सीमा में जाने और गिरफ्तारी देने का फैसला किया।
हेलीकाप्टर और ड्रोन से रखी गई नजर
दूसरी अोर, पंजाब-हरियाण सीमा को सील कर दिया गया था। पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवान तैनात रहे। शंभू बार्डर और कपूरी गांव सहित पूरी सीमा क्षेत्र को सील किया गया था और अब भी कड़ी सुरक्षा है। इनेलो के पंजाब कूच के कारण विभिन्न मार्गोें पर रूट बदल दिया गया अौर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हेलीकॉप्टर और ड्राेन से भी नजर रखी गई।
इससे पहले, इनेलाे की अंबाला में रैली हुई अौर इसके बाद करीब ढ़ाई बजे इनेलाे कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रालियाें व अन्य वाहनों में पंजाब की ओर रवाना हुए। शंभू बाॅर्डर पर इनेलो कार्यकताअों को पंजाब में घुसने से रोकने के लिए दंगारोधी वाहन सहित वाटर कैनन वाहन भी तैयार कर रखे थे।
शंभू बॉर्डर पर गिरफ्तार कर बस में ले जाए जा रहे इनेलो नेता।
दूसरी ओर,इनेलो वर्कर के पंजाब में घुसकर एसवाइएल नहर खोदने के एलान के विरोध एसएफ़आइ (सिख स्टूडेंट फेडरेशन) के सदस्यों ने मार्च किया। वे कपूरी गांव में पंजाब हरियाणा की अोर बढ़ लेकिन पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से रोक दिया।
इनेलो कार्यकर्ताओं के पंजाब में घुसने के विरोध में प्रदर्शन करते एसएफआइ के सदस्य।
उधर, शंभू बॉर्डर सहित पंजाब-हरियाणा सीमा को सील कर दिया गया। भारी पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों तैनात किया गया अौर अभी भी भारी सुरक्षा है। शंभू बार्डर और कपूरी गांव सहित पूरी सीमा क्षेत्र को सील है। हरियाणा से पंजाब जानेवाली सड़क रात तक बंद रही।
पंजाब में हरियाणा सीमा पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान।
अंबाला और पटियाला जिले में ट्रैफिेक रूट में बदलाव,चप्पे-चप्पे पर पुलिस, आसमान से भी नजर
सुबह से ही पटियाला के गांव कपूरी में भारी पुलिस बल तैनात रही। श्ांभू बॉर्डर पर भी पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों ने माेर्चा संभाले रचाा। पटियाला जिले में हरियाणा से पंजाब आने वाले आैर पंजाब से हरियाणा वाले रूट को भी बदल दिया गया। इसी तरह अंबाला में पटियाला की ओर जानेवाले रूट को बदल दिया गया।
पंजाब सीमा में तैनात सुरक्षा बलों के जवान।
अंबाला में पंजाब सीमा पर हरियाणा पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात रहे। इनेला कार्यकर्ता हरियाणा सीमा पार न कर सकें इसके लिए सड़क पर पत्थर रखकर इसे जाम कर दिया गया। घग्गर नदी के किनारे भी पुलिस का पहरा है ताकि इनेलो कार्यकर्ता नदी के रास्ते सीमा पार कर पंजाब में न घुस सकें। इनेलो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए रोडवेज की खाली बसें भी अंबाला में सीमा पर खड़ी रही। भारी पुलिस बल के साथ काफी संख्या में महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहीं।
अंबाला में हरियाणा-पंजाब सीमा पर तैनात हरियाणा पुलिस की महिला कर्मी।
यह भी पढ़ें: इनेलो की धमकी के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा सीमा की किलेबंदी, तनाव व दहशत
कपूरी गांव व शंभू बॉर्डर सहित पंजाब-हरियाणा सीमा पर भारी पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल तैनात
पूरी इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल के जवान तैनात रहे। आसमान से भी नजर रखी गई।
शंभू बॉर्डर पर हरियाणा से प्रवेश करते ही पुल व साथ गहराई होने के कारण किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए ब्रिज व हाईवे की ऊंचाई वाले स्थानों को किनारों से कवर किया गया।
पटियाला जिले के कपूरी गांव में तैनात पुलिस बल।
इससे पहले बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने पंजाब के हरियाणा के सीमावर्ती गावों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण भी किया। खुफिया इनपुट्स के बाद पंजाब पुलिस आसमान से भी नजर रखने का इंतजाम किया है।
यह भी पढें: SYL मामला: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, नहर की यथास्थिति व कानून-व्यवस्था कायम रहे
राजपुरा से शंभू बार्डर टोल प्लाजा तक करीब 17 किलोमीटर के हाईवे रूट पर वाहनों की आवाजाही सुबह से बंद कर दी गई। सुबह आठ बजे से शाम तक माहौल के अनुरूप राजपुरा से शंभू बैरियर तक हाईवे पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रही। भारी वाहनों को सरहिंद से अंबाला तक सभी रास्ते से जाने की मनाही रही।
अंबाला में पंजाब सीमा पर तैनात हरियाणा पुलिस के जवान।
एसवाइएल मामले से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
शंभू बार्डर पर गिरफ्तार होने वाले 74 इनेलो नेताओं में अभय चौटाला व उनके बेटे अर्जुन चौटाला सहित इनेलों के प्रदेश अध्यक्ष तथा 12 विधायक, आठ पूर्व विधायक व एक पार्षद शामिल हैं। गिरफ्तार नेताओं की सूची पटियाला के जिला लोक संपर्क अधिकारी आईएस ग्रेवाल ने उपलब्ध करवाई है।
1. अभय चौटाला, विधायक व अध्यक्ष इनेलो
2. जाकेर हुसैन, विधायक, गांव नूह जिला नूह
3. रामपाल माजरा, पूर्व विधायक कैथल
4. चरनजीत सिंह रोड़ी, सांसद, गांव रोड़ी जिला सिरसा
5. गोपी चंद गहलोथ, पूर्व डिप्टी स्पीकर, झाड़सा जिला गुडग़ांव
6. राजदीप फोगाट, विधायक चरखी दादरी
7. अरङ्क्षवदर सिंह बलयाला, विधायक, वासी बलयाला जिला फतेहाबाद
8. जसङ्क्षवदर सिंह, विधायक, वासी गुमथला जिला कुरुक्षेत्र
9. बलदेव वाल्मीकि, कुलवंत नगर कैलाथ जिला कैथल
10. रणबीर सिंह मोदेला, पूर्व विधायक वासी मोदेला जिला चरखी दादरी
11. मोहित साहरु, जिला भवानी
12. सुरेश बहणीवाल, वासी फफड़ाना जिला करनाल
13. बलवान सिंह दौलतपुरिया, वासी फतेहाबाद
14. आजाद मलिक, वासी पंचकूला
15. कुलवंत सिंह, वासी कोर्ट जिला भगवानी
16. राम पाल कुंडा, पूर्व विधायक वासी जींद
17. परङ्क्षमदर ढुल, विधायक वासी जींद
18. जसबीर राणा, वासी उपलाना जिला करनाल
19. राम कुमार, वासी एबला जिला कैथल
20. बलदेव सिंह, वासी भवानी
21. कृष्ण लाल, विधायक वासी जींद
22. जगमाल सिंह, वासी रोलो जिला अंबाला
23. मङ्क्षहदर सिंह चौहान, वासी पलवल
24. यशवीर सिंह, वासी गामा रुणा जिला सोनीपत
25. रामकुमार राणा, वासी बाता जिला कैथल
26. केहर सिंह रावत, पुत्र विधायक चेत राम वासी रतीन जिला पलवल
27. अजीत सिंह, वासी होडल जिला पलवल
28. जरनैल सिंह, वासी कटवाल जिला सोनीपत
29. डॉ राजपाल यादव, वासी रिवाड़ी
30. राजेश मोर, वासी बास बादशाहपुर जिला हिसार
31. कुलदीप मालक, गांव बिदला जिला सोनीपत
32. सतीश नादल, वासी राम गोपाल कॉलोनी रोहतक
33. जहद खान, वासी काशीपुर जिला यमुना नगर
34. अशोक ग्रेवाल, पंचकूला
35. पदम दहिया, पूर्व विधायक वासी खाड़ा जिला सोनीपत
36. जसबीर सिंह, वासी सरुवाला जिला सिरसा
37. प्रदीप देसवाल, वासी खेड़ी जसोल जिला झज्जर
38. धर्मवीर पाडा, वासी पाड़ा जिला करनाल
39. जङ्क्षतदर राठी, वासी थापुरदा जिला रोहतक
40. पृथि सिंह, विधायक नरवाणा जिला जींद
41. मनोज शर्मा, वासी रणजीत नगर अंबाला
42. बलबीर सिंह, वासी मटोर जिला कैथल
43. सुरेश कुमार, वासी खहरी जिला कुरुक्षेत्र
44. अजीत सिंह, वासी गिला खेड़ा जिला फतेहाबाद
45. कुलदीप सिंह, वासी पेहवा जिला कुरुक्षेत्र
46. प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक वासी पंचकूला
47. सतपाल सिंह अरोड़ा, पंचकूला
48. अशोक अरोड़ा, प्रदेश प्रधान इनेलो, वासी सतरा कॉलोनी जिला कुरुक्षेत्र
49. दलमीरा राम सैणी, वासी बुढिय़ा जिला यमुना नगर
50. सीसपाल, वासी जदहेड़ी जिला अंबाला
51. नसीम अहमद, विधायक वासी फिरोजपुर जिरका जिला नूह
52. अनूप धानक, हिसार
53. रणबीर सिंह गंगूआ, विधायक वासी कैमरी बोर्ड जिला हिसार
54. वेदनारंग विधायक, वासी बरवाला जिला हिसार
55. तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक गांव कौल जिला कैथल
56. विनोद कंबोज, वासी दड़बी जिला सिरसा
57. अर्जुन सिंह चौटाला, चंडीगढ़
58. सुदेश बलोदा, वासी दौलतपुर फतेहाबाद
59. प्रदीप सिमार, वासी आदर्श नगर जिला कैथल
60. सरदीप टाडा, वासी कैथल
61. रङ्क्षजदर लतानी, वासी लतानी जिला हिसार
62. राम कुमार कश्यप, एमपी राज्यसभा कुरुक्षेत्र
63. मुनी बालू, गांव बालू हलका जिला कैथल
64. ओम प्रकाश वर्मा, विधायक वासी बरबा जिला भवानी
65. सुनील लाबा, वासी अलखपुरा जिला भवानी
66. राजपाल सैणी, एमसी टोहाणा वासी जिला फतेहाबाद
67. राङ्क्षजदर राणा, वासी मोली जिला पंचकूला
68. लाभ सिंह, वासी सहुवाला जिला सिरसा
69. अमरदीप सिंह, वासी ग्रीन पार्क जिला हिसार
70. रमचंद्र कंबोज, विधायक वासी रानिया जिला सिरसा
71. जगतार सिंह, सेक्टर 39 चंडीगढ़
72. मंगत सिंह संधू, गांव ङ्क्षपडल जिला कैथल
73. बूटा सिंह, पूर्व विधायक वासी सीवन जिला कैथल
74. सतबीर सिंह, वासी ज्योति नगर जिला कैथल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।