यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमृत, खुशलीन के सिर सजा समर क्वीन का ताज
जासं, पटियाला विश्व सबसे अधिक पढ़े जाने वाले समाचार पत्र दैनिक जागरण की ओर से संगिनी क्लब की शानदा

जासं, पटियाला
विश्व सबसे अधिक पढ़े जाने वाले समाचार पत्र दैनिक जागरण की ओर से संगिनी क्लब की शानदार लॉं¨चग के साथ-साथ मैं समर क्वीन का चयन किया गया। मई समर क्वीन का ताज अमृत एस ¨सह, जबकि पॉपुलर क्वीन का ताज खुशलीन साहनी के सिर सजा। अग्रवाल ज्वैलर्स के सहयोग से आयोजित किए समागम में इंटरनेशनल फेम कथक नृत्यांगना श्रुति गुप्ता ने बतौर मुख्य मेहमान और पंजाबी फिल्म अभिनेत्री डॉ. सुनीता धीर ने विशिष्ट मेहमान के तौर पर शिरकत कर शोभा बढ़ाई। समागम को यादगार बनाने के लिए समर क्वीन के चयन के अलावा फैशन शो, ब्यूटीफुल हेयर, ब्यूटीफुल आई, ट्रेडिशनल आउटफिट, वेस्ट्रन लुक, चार्मिग, गोरजियस फुटवियर का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में मुख्य मेहमान श्रुति, डॉ. धीर के अलावा मनप्रीत बजाज, परमजीत ग्रेवाल, कमल कपूर, सिमरप्रीत कौर ने जजमेंट की। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मे समर क्वीन का ताज अमृत एस साहनी के सिर सजा। इस प्रतियोगिता में मीनू बंसल ने फर्सट रनर-अप और विजय प्रकाश ने सेकेंड रनर-अप का खिताब हासिल किया। 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में मे समर क्वीन का ताज खुशलीन साहनी ने हासिल किया। इसके अलावा पॉपुलर क्वीन का ताज खुशलीन साहनी ने हासिल किया। जबकि नवनीत ने फर्स्ट रनर-अप और कशिश आहूजा ने सेकेंड रनर-अप का खिताब हासिल किया। अग्रवाल ज्वैलर्स की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 60 हजार रुपये की राशि के पुरस्कार बतौर उपहार भेंट किए गए। समागम के दौरान मंच का संचालन आशू छाबड़ा ने किया। समागम को सफल बनाने में नीरू भल्ला, हनी कंपानी, मेघा चोपड़ा और माधवी का अहम रोल रहा।