विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नव बाजवा ने किया 'क्रियेटिव हेंड्स' प्रदर्शनी का शुभारंभ

By Edited By:
Published: Sat, 03 Aug 2013 01:03 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2013 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, पटियाला

इंटर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइनिंग (आइनिफ्ड) सेंटर में विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए परिधानों की प्रदर्शनी 'क्रियेटिव हेंड्स' का शुभारंभ पंजाबी फिल्म अभिनेता नव बाजवा ने किया। आइनिफ्ड सेंटर की संचालिका मोनिका कथूरिया ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी परिधान सेंटर की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए हैं। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फिल्म अभिनेता नव बाजवा को आमंत्रित किया गया था। विद्यार्थी भी अपने चहेते कलाकार को अपने बीच पाकर बेहद उत्साहित दिखे। अभिनेता बाजवा ने भी विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए परिधानों में खास तौर से दिलचस्पी दिखाई। दो दिवसीय इस प्रदर्शनी में मुगल काल के समय, वेस्ट्रन थीम और होम फर्निशिंग से संबंधित परिधानों को प्रदर्शित किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर