यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नरोट मेहरा में हुआ हॉकी खिलाड़ी विक्रमजीत का स्वागत
माता-पिता के आर्शीवाद ने पहुंचा इस मुकाम पर-विक्रमजीत ¨सह पीटीके-21 संवाद सहयोगी, नरोट

संस, नरोट मेहरा (पठानकोट)
जूनियर हॉकी विश्वकप का फाइनल मैच जीतने के बाद मंगलवार को जूनियर हॉकी टीम के खिलाड़ी विक्रमजीत सिंह का पैतृक गांव जगतपुर जट्टा में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया।
ग्रामीण सुबह ही अमृतसर एयरपोर्ट पर विक्रमजीत को रिसीब करने के पहुंच गए थे। गांव आने पर विक्रमजीत ने गांव में स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के उपरांत लदपालवां की ग्राउंड को चूमा, यहां उन्होंने हॉकी की शुरुआत की थी। इस मौके पर विक्रमजीत ¨सह ने कहा कि आज वह जो भी हैं, वह अपने पिता सुखवंत ¨सह व माता मनजिन्द्र कौर के आशीर्वाद से हैं, जिनकी प्ररेणा से आज वह इस मुकाम पर पहुंचा हैं। उन्होंने अपने साथी नौजवानों को कहा कि कोई भी मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं होता पर मुकाम को हासिल करने के लिए सच्चे दिल से मेहनत की जरूरत होती है। उन्होंने युवाओं को नशे की लत को त्याग कर खेलों में रुचि दिखाने को प्रेरित किया। इस मौके पर सरपंच कमला देवी, रवी कुमार, कुलवीर ¨सह, रमेश ¨सह, कुलजीत ¨सह आदि मौजूद थे।