विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मांगें पूरी न होने के विरोध में रोष प्रदर्शन

By Edited By:
Published: Sun, 22 Jan 2017 05:34 PM (IST)

संस, सुजानपुर(पठानकोट) पंजाब सरकार की ओर से पेंशनरों की मांगें पूरी न करने के कार

मांगें पूरी न होने के विरोध में रोष प्रदर्शन
मांगें पूरी न होने के विरोध में रोष प्रदर्शन

संस, सुजानपुर(पठानकोट)

पंजाब सरकार की ओर से पेंशनरों की मांगें पूरी न करने के कारण पंजाब स्टेट पेंशनरों की ओर से जिला प्रधान रामदास शर्मा के नेतृत्व में सुजानपुर में पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान रामदास शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार ने पूरे दस वर्ष तक पेंशनरों की मांगों की अनदेखी की है। सरकार ने चुनाव में पेंशनरों की मांगों को हल करने का वादा किया था, लेकिन इस सरकार ने इसे पूरा न कर पेंशनरों के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से न तो पेंशनरों को डीए का एकमुश्त बकाया दिया गया है न ही कैशलेस हेल्थ पॉलिसी को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के मेडिकल भत्ते को बढ़ाकर 1500 रुपये नहीं किया। उन्होंने कहा कि मांग के बावजूद पेंशनरों को बीस प्रतिशत अंतरिम राहत नहीं दी। बसों में रेल की तर्ज पर किराए में छूट नहीं दी गई। वहीं पेंशनरों का सारा रिकॉर्ड स्थानीय बैंकों में नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में अकाली भाजपा गठबंधन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। स्टेट पेंशनरों की ओर से इस गठबंधन के उम्मीदवारों को विरोध किया जाएगा। इस मौके पर सरपरस्त वासुदेव भास्कर, बलदेव शर्मा, कुलदीप राय, तरसेम ¨सह, चमन लाल शर्मा, खजान चंद, ¨प्र. बलवीर सलारिया, जगजीत ¨सह, बंसी लाल, नरमोहन ¨सह, महिंद्र सुमन, यशपाल, रामसरन दास, बालमुकंद, कृष्ण कुमार, रेवती रमन, रतन चंद, बलवंत राज, चमन लाल, दास मल्ल, शिव राम आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।