विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनआइए ने दरगाह के मुख्‍य सेवादार को भी उठाया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 11 Jan 2016 09:49 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2016 10:22 AM (IST)

पठानकोट जिले के पाकिस्‍तान सीमा पर‍ स्थित गांव तल्लूर में पीर बाबा की दरगाह के मुख्‍य सेवादर सोमी बाबा को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पठानकोट [श्याम लाल]। भारत-पाक सीमा के निकट स्थित गांव तल्लूर में पीर बाबा की दरगाह के मुख्य सेवादर सोमी बाबा को भी सोमवार को नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआइए) पूछताछ के लिए ले गई। उन्हें एनआइए की टीम कहां लग गई है, इस बारे में कुछ पता नहीं चला है। एनआइए की टीम के साथ एसपी सलविंदर सिंह का दोस्त राजेश वर्मा भी था। अपहरण से पहले एसपी सलविंदर, उनका कुक व दोस्त राजेश वर्मा इसी दरगाह से लौटे थे।

यह भी पढ़ें : पठानकाेट हमला : मुख्य सेवादार का खुलासा, उस दिन पहली बार दरगाह आए थे एसपी

इधर, एनआइए ने एसपी के कुक मदन लाल को पहले ही समन जारी करके दिल्ली तलब कर लिया है और एसपी सलविंदर सिंह एनआइए के दिल्ली स्थित कार्यालय में पहले से पूछताछ के लिए हैं। सोमी बाबा की मां पूरो देवी व पिता हंसराज ने बताया कि बाबा सोमी को एनआइए की टीम सुबह यह कह कर ले गई कि उसे बार्डर के गांव कोट भट्टियां में बाबा के सेवक नीटा के घर जाना है।

दरगाह के मुख्य सेवादार सोमी बाबा के माता-पिता।

दोनों ने बताया कि इनके साथ एसपी का दोस्त ज्वेलर राजेश वर्मा भी था। एनआइए की टीम के साथ बीएसएफ के जवान भी थे। सोमवार देर सायं तक सोमी बाबा जब घर नहीं लौटे तो माता-पिता ने चिंता हुई। उनका कहना है कि परिवार को बिना मतलब परेशान किया जा रहा है।

बाबा के साथ उनका सेवक नीटा है। नीटा भी एसपी सलविंदर, कुक व राजेश वर्मा के 31 दिसंबर की रात दरगाह पर पहुंचने के मौके पर पहले से वहां मौजूद था। एसपी के दोस्त राजेश ज्वैलर व बाबा सोमी को पूछताछ के लिए बुलाना इस बात की ओर संकेत करता है कि फिलहाल पूरे मामले में एसपी सलविंदर गहरे शक के दायरे में हैं।
------------
यह भी पढ़ें : महिला का दावा-एसपी सलविंदर की है वह 'दूसरी पत्नी', सुबूत में जारी किया वीडियो

बयानों में अंतर से गहरा हाे रहा है संदेह

बताया जाता है कि दिसंबर 31 की रात जब एसपी सलविंदर कुक व उनके दोस्त को आंतकियों द्वारा अगवा करने व गाड़ी छीनने के मामले में तीनों के बयानों में अंतर है। इस मामले में दरगाह के मुख्य सेवादार साेकी बाबा से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है। एसपी, उनके कुक व राजेश द्वारा अपहरण व दरगाह पर पहुंचने व अपेन अगवा करने का जो समय बताया गया वह साेमी बाबा द्वारा उनके दरगाह पर पहुंचने व वहां से रवाना होने के समय से मेल नहीं खा रहा है।

सोमी बाबा के अुनसार, एसपी और उनके साथ के लोग नौ बजे वहां पहुंचे थे और साढ़े नौ बजे चले गए थे। एसनी के अनुसार, उनकाे रात साढ़ 11 बजे से 12 बजे के बीच आतंकियों ने अगवा किया। जहां से एसपी को अगवा किया गया, दरगाह से वहां पहुंचने में अधिकतम एक घंटा से का समय लगता है। एसपी के मजार पर पहुंचने के वक्त वहां बाबा सोमी उनका सेवक नीटा मौजूद थे। बयान नहीं मिलने के कारण एसपी सलविंदर सिंह पर संदेह के बादल छाए हुए हैं।
-------------
आतंकियों के शव को फारमालीन इंजेक्शन लगा रखा जा रहा सुरक्षित

एयरबेस आतंकी हमले में मारे गए चारों आतंकियों के शव दुर्गंध न पैदा करें इसलिए उन्हें फारमालीन इंजेक्शन देकर रखा जा रहा है। एसएमओ डाक्टर भूपिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हर तीन दिन पर यह इंजेक्शन दिया जा रहा है। आतंकियों के शव सिविल अस्पताल के शवगृह में कब तक पड़े रहेंगे इसका जवाब किसी के पास नहीं है। डीएसपी (ग्रामीण) कुलदीप ठाकुर ने कहा कि एनआइए के निर्देशों पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
---------------
आतंकियों की घुसपैठ पर उलझन में सुरक्षा एजेंसियां

पठानकोट,गुरदासपुर व बटाला में संदिग्ध आतंकी दिखने की खबर के बाद दोनों जिलों में सघन जांच शुरू कर चुकी पुलिस अभी तक उलझन में है कि क्या आतंकी सही में घुसपैठ कर चुके हैं अथवा नहीं। डीआइजी कुंवर विजय प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस को जहां भी संदेह पैदा हो रहा है वहां सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल के जवाब में स्पष्ट किया कि सर्च कब तक चलेगी कहना मुश्किल है। सूत्र बताते हैं कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर किसी अन्य वारदात की आशंका के चलते ही पुलिस ने बेहद सक्रियता अपना ली है।