विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेलेंट हंट के सेमिफाइनल में 65 विद्यार्थियों ने लिया भाग

By Edited By:
Published: Sun, 18 Dec 2016 07:52 PM (IST)

संस, पठानकोट लायंस क्लब इंटरनेशनल 321-डी की ओर से ¨सबल चौक स्थित संधू मोटर्स में डिस्ट्रिक्

News Article Hero Image

संस, पठानकोट

लायंस क्लब इंटरनेशनल 321-डी की ओर से ¨सबल चौक स्थित संधू मोटर्स में डिस्ट्रिक्ट कल्चर एक्टिविटी चेयरमैन आनंद शर्मा की अध्यक्षता में टेलेंट हंट प्रतियोगिता का सेमिफाइनल करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुदीप गर्ग, डिस्ट्रिक्ट फस्ट लायन लेडी रेखा गर्ग व पीडीजी सतीश म¨हद्रू उपस्थित हुए। इस दौरान विद्यार्थियों में सिं¨गग, डांस व एक्टिंग मुकाबले करवाए गए। जिसमें 65 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य मेहमान सुदीप गर्ग ने बताया कि पठानकोट के बाद अब उक्त प्रतियोगिता का सेमिफाइनल बटाला, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर, फगवाड़ा, इंदौरा में करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के दौरान जिन बच्चों का चयन किया जाएगा उनका फरवरी माह में पठानकोट में फाइनल मुकाबला करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में ऐसी प्रतियोगिता करवाने का मुख्य उद्देश्य उनमें छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए लायंस क्लब ने उन्हें एक मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि टेलेंट हंट प्रतियोगिता की डोनेशन राशि एसिड पीड़ित लोगों के इलाज पर खर्च की जाएंगे। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने व फाइनल में प्रवेश करने वाले बच्चों को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनक ¨सह, आरके खन्ना, राकेश अग्रवाल, डीसीएस टीएस लायलपुरी, प्रोजेक्ट काऑर्डिनेटर शक्ति चौधरी, लायन संजीव गुप्ता, लायंस क्लब पठानकोट के प्रधान जगदीश सैनी, पीआरओ राजीव खौसला, कैशियर विकास अग्रवाल, इशान धीर, सुधाकर आहलूवालिया, अभिषेक शर्मा आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।