विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली पत्नी से लिया तलाक, दूसरी के रहते हुए तीसरी से चला रहा था प्रेम प्रसंग

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 17 Apr 2017 07:55 PM (IST)Updated: Tue, 18 Apr 2017 12:02 PM (IST)

एक व्यक्ति ने पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी रचा दी। इसके बाद भी वह नहीं माना उसने तीसरी ...और पढ़ें

पहली पत्नी से लिया तलाक, दूसरी के रहते हुए तीसरी से चला रहा था प्रेम प्रसंग
पहली पत्नी से लिया तलाक, दूसरी के रहते हुए तीसरी से चला रहा था प्रेम प्रसंग

जेएनएन, पठानकोट। पठानकोट में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी कर, बिना तलाक लिए तीसरी शादी रचा ली। इस बात का पता चलते ही दूसरी पत्नी थाने पहुंच गई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रॉपर्टी डीलर की दूसरी पत्नी राजवंत कौर ने आरोप लगाया कि पहले से तालाकशुदा विक्की के साथ उसकी दूसरी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। इसके बाद उनके घर दो बच्चे भी हुए। इसी बीच विक्की किसी न किसी बात को लेकर घर में तनाव पैदा कर झगड़ा करने लगा। करीब डेढ़ साल पहले विक्की के संपर्क में पूजा नामक युवती आई तथा दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया जिसके बाद पूजा तथा विक्की ने आपस में शादी करने का मन बना लिया। गत 4 मार्च को विक्की ने दूसरी पत्नी को तलाक दिये बिना दूसरी शादी रचा ली।

पुलिस की जांच में पाया गया कि विक्की जाली बारात लेकर गया तथा किसी मंदिर में दोनों ने विवाह कर लिया।  विक्की के कुछ दिनों से घर न आने के कारण उसकी दूसरी पत्नी को संदेह हुआ। जांच करने पर उसे पता चला कि विक्की अपनी तीसरी पत्नी के साथ नरोट जैमल सिंह में रह रहा है। मामले की जांच कर रहे एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने विक्की तथा पूजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला कोर्ट में लगा दिया है।

यह भी पढ़ें: अचानक शादी के मंडप पर पहुंची पहली पत्नी, मच गया हंगामा