विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनाव से संबंधी शिकायत के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

By Edited By:
Published: Tue, 27 Dec 2016 07:24 PM (IST)

विनोद कुमार, पठानकोट चुनाव के दौरान यदि आपको किसी से कोई शिकायत अथवा सुझाव है तो उ

News Article Hero Image

विनोद कुमार, पठानकोट

चुनाव के दौरान यदि आपको किसी से कोई शिकायत अथवा सुझाव है तो उसके लिए आपको जिला चुनाव कार्यालय का चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कारण, चुनाव आयोग की ओर से तीन नई वेब एप्लीकेशन लांच की है। समाधान, सुविधा और सुगम नामक तीन वेब एप्लीकेशन नामक सुविधा शुरू होने के बाद अब आप घर बैठे ही अपने सुझाव व शिकायतों को चुनाव आयोग तक पहुंचा सकते हैं। तीनों के काम अलग-अलग हैं पर तीनों के तीनों इलेक्शन के लिए खासतौर पर विकसित किए गए हैं। इनमें ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाने से लेकर, गाड़ियों, एडवरटाइजमेंट की परमिशन और जानकारी देने सहित कई विकल्प हैं। कमीशन अधिकारियों का कहना है कि इन एंड्रायड एप से जहां समय की बचत होगी, वहीं कागजी काम भी कम होगा। चुनाव आयोग की और से शुरू किए गए वेब एप्लीकेशन सुविधा की पुष्टि जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी पठानकोट अमित कुमार ने की है।

गौर हो कि प्रदेश में अगले वर्ष विधान सभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जहां सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने काम में तेजी से जुटी हुई हैं, वहीं चुनाव आयोग ने भी तेजी से कार्य करना शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह चुनाव आयोग की और से किसी भी समय चुनावों की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में जहां चुनाव कार्यालय में काम बढ़ जाएगा, वहीं उम्मीदवारों की ओर से रोजाना कभी रैलियों की परमीशन, कभी होर्डिग्स लगाने से लेकर अन्य कई प्रकार की जानकारियों का काम बढ़ जाएगा। वहीं चुनावों से संबंधित शिकायतों का काम अलग से होने के कारण कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ना लाजमी है। इसी बात को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर से तीन नई वेब एप्लीकेशन की सुविधा को लांच किया है।

कंप्यूटर व मोबाइल पर लोड की जा सकती हैं तीनों एप्लीकेशन

तहसीलदार सर्बजीत ¨सह का कहना है कि चुनाव से संबंधित किसी किस्म की कोई शिकायत अथवा सुझाव को लेकर लांच तीनों वेब एप्लीकेशन को कोई भी व्यक्ति अपने कंप्यूटर अथवा मोबाइल पर डाउनलोड कर सकता है।

समाधान

यह ऐसा सॉफ्टवेयर, जिस पर व्यक्ति या राजनीतिक दल चुनावी गड़बड़ी की शिकायत अपलोड कर सकेंगे। दस्तावेजों के साथ शिकायत अपलोड होने पर स्वत: एक कोड जारी होगा, जिसके जरिए कार्रवाई का ब्योरा देखा जा सकेगा। 72 घंटे के अंदर शिकायत निस्तारित हो जाएगी। विलंब होने पर संबंधित अधिकारी को ऑटोमेटिक कारण बताओ नोटिस जारी हो जाएगा और चुनाव आयोग को अलर्ट संदेश चला जाएगा।

सुविधा..

चुनाव के समय राजनीतिक दलों से लेकर मतदाताओं को जनसभा, जनसभा स्थल, हेलीकाप्टर, जहाज की लैं¨डग, चुनाव क्षेत्र में चलने वाली गाड़ियों, झंडा, बैनर की इजाजत की आवश्यकता होती है। इसके लिए आयोग ने यह सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसके जरिए 24 घंटे के अंदर आवेदन पत्र का निस्तारण होगा। आपत्ति लगाने पर निर्वाचन अधिकारी को उसका कारण भी ऑनलाइन दर्ज करना होगा। आवेदक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर प्रार्थना पत्र की स्थिति देख सकेंगे।

सुगम

इस सॉफ्टवेयर के जरिए चुनाव के दौरान प्रयोग होने वाले प्रत्याशियों के वाहनों का ब्योरा दिया जाएगा। इसमें वाहनों पर खर्च और इनकी संख्या भी शामिल होगी।

अभी तक कोई शिकायत नहीं आई : डीसी

-डीसी अमित कुमार ने कहा कि तीनों वेब एप्लीकेशन को असिस्टेंट कमिश्नर व आरओ अपने-अपने स्तर पर मॉनिट¨रग करेंगे। फिलहाल अभी तक किसी भी वेव एप्लीकेशन पर कोई सुझाव अथवा शिकायत नहीं आई है। चुनाव आचार संहित लगने के बाद ही इसका रिस्पांस आएगा। उन्होंने कहा इस संबंधी विगत दिनों उनकी ओर से सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को अवगत करवा दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।