विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धार के नियाड़ी में खुलेगी सरकारी आइटीआइ

By Edited By:
Published: Wed, 21 Dec 2016 08:20 PM (IST)

संवाद सहयोगी, दुनेरा : धार क्षेत्रवासियों की पिछले लंबे समय से क्षेत्र में सरकारी आइटीआइ खोलन

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, दुनेरा : धार क्षेत्रवासियों की पिछले लंबे समय से क्षेत्र में सरकारी आइटीआइ खोलने की मांग को हलका विधायक कम डिप्टी स्पीकर ने पूरा कर ही दिया। बुधवार को क्षेत्र के गांव नियाड़ी में 7 करोड़ की लागत से बनने वाली सरकारी आइटीआइ का विधायक दिनेश ¨सह बब्बू ने विधिवत रुप से उद्घाटन किया। क्षेत्र में सरकारी आइटीआइ का काम शुरू होने पर जहां समूह क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार किया है, वहीं युवा वर्ग में इस कदम को लेकर खासा उत्साह पाया जा रहा है। युवाओं का कहना है कि अब उन्हें आइटीआइ की शिक्षा लेने के लिए क्षेत्र के बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बलिक क्षेत्र में वह शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। युवाओं का कहना है कि विधायक ने उनकी पचास वर्ष से भी ज्यादा समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।

इससे पूर्व गांव नियाड़ी में बनने वाली सरकारी आइटीआइ का उद्घाटन करने पहुंचे हलका विधायक का क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक दिनेश ¨सह बब्बू ने कहा कि चुनावों से पहले उन्होंने धार के युवाओं से एक वायदा किया था कि तकनीकी शिक्षा के लिए उन्हें पठानकोट अथवा अन्य दूर-दराज क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए आपको क्षेत्र में ही एक सरकारी आइटीआइ का निर्माण करवाकर दिया जाएगा जो पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष तो आइटीआइ की क्लासें शुरू नहीं हो पाएंगी लेकिन, अगले वर्ष जरूर क्लासें शुरू होंगी।

सरकारी आइटीआइ पठानकोट के ¨प्रसिपल हरीष मोहन ने बताया कि 7 करोड़ से बनने वाली इस सरकारी आइटीआइ में विभिन्न ट्रेड से संबंधित 440 सीटें होगी। उन्होंने कहा कि आइटीआइ का टेंडर छह माह पहले ही हो गया था परंतु कुछ तकनीकों के कारण यह लेट शुरू हुआ जिस कारण अब अगले वर्ष ही यहां क्लासें शुरू हो पाएंगी। इस मौके पर औघोगिक सिखलाई विभाग से मैड रुपिन्द्र ¨सह, पंचायत समिति चेयरमैन पूर्ण ¨सह, करतार ¨सह, बीडीपीओ धार कलां राम लुभाया, मंडल प्रधान भाजपा भोपाल ¨सह, सचिव रजत जसरोटिया व भाजयुमो प्रधान युवराज ¨सह आदि थे।

उधर, सरकारी आइटीआइ शुरू होने पर क्षेत्र के युवाओं में भारी जोश देखने को मिला। क्षेत्र के युवा ¨रकू ठाकुर, भूषण खन्ना व शक्ति ¨सह ने बताया कि आइटीआइ खुलने के बाद हर वर्ष क्षेत्र के सैंकड़ों युवाओं को अपना रोजगार तलाशने में भारी मदद मिलेगी। उन्होंने हलका विधायक डिप्टी स्पीकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना चुनावी वायदा पूरा कर जनता का दिल जीत लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।