विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी इमारतों पर पोस्टर लगाने पर होगी कार्रवाई : डीसी

By Edited By:
Published: Tue, 20 Dec 2016 07:52 PM (IST)

जासं, पठानकोट मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अगर किसी राजनीतिक पार्टी ने सरकारी इमार

News Article Hero Image

जासं, पठानकोट

मुख्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अगर किसी राजनीतिक पार्टी ने सरकारी इमारत अथवा दीवार पर पोस्टर लगाया है वह खुद उसे उतार लें, वरना उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह बात जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी पठानकोट अमित कुमार ने कही। बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को डीसी ने साफ शब्दों में चेताया कि वह अपने नेताओं के साथ इस मी¨टग संबंधी बात करें और उन्हें समझाएं कि वह अपने पोस्टर सरकारी इमारतों व दीवारों पर न लगाए। ऐसा करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। बैठक के दौरान एडीसी (जनरल) जगविंद्र ¨सह ग्रेवाल, एडीसी (विकास) गुरप्रताप ¨सह नागड़ा, एसडीएम धार कलां गुरजीत ¨सह, एसडीएम पठानकोट सुरेंद्र ¨सह, स्वीप के नोडल अधिकारी नरेश महाजन, स्वीप अधिकारी सर्बजीत ¨सह सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता उपस्थित थे।

डीसी ने बताया कि योग्यता के आधार पर 1 जनवरी 2017 तक जिन नौजवानों की आयु 18 वर्ष की होने वाली है उनका मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए 24 दिसंबर को जिला के सभी पो¨लग बूथों पर कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कैंप सुबह 10 बजे से 4 बजे तक कैंप के दौरान नौजवानों के वोट बनाए जाएंगे। उन्होंने समूह उन यंग स्टर से अपील की है कि वह अपना मतदाता पहचान पत्र जरुर बनाएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।