विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भल्ला इलेवन दिल्ली ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट

By Edited By:
Published: Sun, 18 Dec 2016 06:53 PM (IST)

संस, जुगियाल (पठानकोट) डिप्टी स्पीकर एवं हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश ¨सह बब्बू के पि

News Article Hero Image

संस, जुगियाल (पठानकोट)

डिप्टी स्पीकर एवं हलका सुजानपुर के विधायक दिनेश ¨सह बब्बू के पिता चौधरी भीम ¨सह की याद में ब्लैक हांक क्रिकेट क्लब की ओर से गांव मनवाल में करवाया गया आठवां क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। जिसमें 1 लाख 51 हजार रुपये की राशि के साथ भल्ला इलेवन दिल्ली ने विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। दूसरे नंबर पर समर इलेवन दिल्ली ने 75 हजार रुपये की राशि हासिल की।

रविवार को ठाकुर दिनेश ¨सह बब्बू व इंजी. एसके पुंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि नगर कौंसिल अध्यक्ष रूप लाल, रिषि पठानिया, सुरेश भगत, संजीव कोहाल, चरण जीत ¨सह, अश्विनी शर्मा, बॉबी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। आखरी दिन का फाइनल मैच भल्ला इलेवन दिल्ली और समर इलेवन दिल्ली के बीच खेला गया, जिसमें भला इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भल्ला इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 खिलाड़ियों के नुकसान पर 122 रन बनाए और जीत के लिए विरोधी टीम को 123 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए समर इलेवन के सभी खिलाड़ी 11 रन पर आउट हो गए। मैच 11 रन से भल्ला इलेवन ने जीत लिया। शाकिब आलम को शानदार पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच का इनाम दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज हीरो होंडा बाइक का समर इलेवन के अंकित को दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने क्लब की सराहना करते हुए 51000 रुपये की सहयोग राशि दी।

इस मौके पर जरनैल ¨सह, दलीप ¨सह, शमी, पप्पी चाडल, राजीव वडहैरा, गोरव, रिक्की सावल, दीपक, हनी, संजीव कोहाल, मनोज शर्मा, राज कुमार, गोल्डी, शेरू, अजय कुमार, विक्रम, पंक्कू, संजू, रोहित, मोनू, राम, सोरव, योगेश, रणजीत, अश्विनी, हैप्पी, मोहित, रिशव, पवन ¨सह कुकी व दिनेश के इलावा अन्य कमेटी के सदस्य मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।