विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ आक्रामक हुए रुमाल व बलवीर

By Edited By:
Published: Sun, 15 Jan 2017 06:47 PM (IST)

जाटी, पठानकोट/तारागढ/बमियाल विधानसभा हलका भोआ में भी कांग्रेस में विद्रोह चरम पर पहुंच

कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ आक्रामक हुए रुमाल व बलवीर
कांग्रेस के प्रत्याशी के खिलाफ आक्रामक हुए रुमाल व बलवीर

जाटी, पठानकोट/तारागढ/बमियाल

विधानसभा हलका भोआ में भी कांग्रेस में विद्रोह चरम पर पहुंच गया है। हलके में लंबे समय तक गहरी पैठ रखने वाले पूर्व विधायक रुमाल चंद ने आज टिकट नहीं मिलने के कारण कांग्रेस पार्टी की ओर से दिए गए सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हाईकमान को चेतावनी दी है कि वह दो दिन में टिकट पर पुनर्विचार करें अन्यथा वह अपने समर्थकों संग मिल कर अगली रणनीति तैयार करेंगे। रुमाल चंद की ही तरह हलके से पिछला चुनाव लड़ने वाले पार्टी प्रत्याशी बलवीर फतेहपुरिया ने भी समर्थकों संग आज हाईकमान पर जम कर भड़ास निकाली। बलवीर फतेहपुरिया ने कहा कि जोगिंद्रपाल को टिकट देकर पार्टी ने यह संकेत दे दिया है कि उसने पैसे के चक्कर में ही सीटें बेची हैं। बलवीर ने अपने घर में लगाए कांग्रेस पार्टी के झंडे और बैनर अपने हाथों से उतारे और उन्हें आग लगा दी। इस मौके पर उन्होंने पंजाब कांग्रेस की प्रभारी आशा कुमारी तथा सांसद प्रताप ¨सह बाजवा के पुतले भी फूंके। फतेहपुरिया ने यह विरोध अपने गांव में किया, जबकि रुमाल चंद ने विरोध करने के लिए तारागढ़ को चुना। रुमाल चंद पंजाब कांग्रेस में महासचिव हैं। उन्होंने आज अपने इस पद से भी इस्तीफा दे दिया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस के सचिव सुरेन्द्र महाजन, ब्लॉक प्रधान सोहन लाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार, जिला कांग्रेस महासचिव मुख्तियार ¨सह, जिला कांग्रेस सचिव पदम ¨सह ने भी अपने पद से त्याग पत्र दे दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।