यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आरएसएस शाखाओं के बाहर पुलिस तैनात
राज चौधरी, पठानकोट : नाभा जेल में हुए आतंकी हमले के बाद फरार हुए जेकेएलएफ दो आतंकियों एवं चार गैंगस्

राज चौधरी, पठानकोट : नाभा जेल में हुए आतंकी हमले के बाद फरार हुए जेकेएलएफ दो आतंकियों एवं चार गैंगस्टर की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस ने हाईअलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के चलते पंजाब में आने व जाने वाले रास्तों वाया बमियाल तथा माधोपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश के चंबा की तरफ निकलने वाले सभी रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की चै¨कग कर रही है। पुलिस की आज सुबह शहर में चलने वाली आरएसएस शाखाओं के बाहर भी तैनाती रही। सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा के लिए एसएसपी राकेश कौशल ने सोमवार सुबह ही जिले भर के समस्त थाना प्रभारियों की आपातकालीन बैठक भी बुलाई। बैठक में हिदायतें की गई कि थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में खास तौर पर नाकाबंदी रखें। यही नहीं आगामी दो दिन तक रात्रि 11 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक अपने-अपने क्षेत्र के अधीन नाकाबंदी कर वाहनों की बारीकी से तलाशी लें। पंजाब पुलिस के अतिरिक्त जवान हिमाचल, माधोपुर तथा सीमांत क्षेत्र में तैनात जेल से भागे दो खूंखार आतंकियों व चार गैंगस्टर को पंजाब से बाहर जाने से रोकने के लिये पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस को संदेह है कि आतंकी सड़क मार्ग के माध्यम से श्रीनगर अथवा हिमाचल की ओर जा सकते हैं।
तीन शिफ्टों में 24 घंटें चल रही वाहनों की जांच
जम्मू-कश्मीर से पंजाब के प्रवेशद्वार माधोपुर नाके पर सतर्कता के मद्देनजर पुलिस का सुरक्षा कवच कड़ा कर दिया गया है। इस नाके पर पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर तीन शिफ्टों में 24 घंटे वाहनों की तलाशी की जा रही है। प्रत्येक वाहन की आरसी जांचने के साथ-साथ वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा संतुष्टि के बाद ही वाहनों को पठानकोट से बाहर जाने की अनुमति दी जा रही है। माधोपुर नाके पर तैनात पुलिस जवानों ने कहा कि जैसे-जैसे आला अधिकारी उन्हें निर्देश देते हैं।
